Samarth Vyas ने जड़ा दोहरा शतक, सचिन-सहवाग के क्लब में हुए शामिल
punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 03:32 PM (IST)

खेल डैस्क : विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे दिन सौराष्ट्र के बल्लेबाज समर्थ व्यास ने मणिपुर के खिलाफ खेलते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। यह विजय हजारे ट्रॉफी में इस साल का पहला दोहरा शतक है। समर्थ ने महज 130 गेंदों में 200 रन बनाए। उनकी विकेट 45वें ओवर में गिरी। अगर वह पांच ओवर ओर खेल जाते तो रोहित के रिकॉर्ड तक भी पहुंच सकते थे। रोहित ने आज ही के दिन (13 नवंबर) 8 साल पहले 264 रन बनाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में इससे पहले चार खिलाड़ी दोहरा शतक जड़ चुके हैं।
Saurashtra vs Manipur: Double Hundred for Samarth Vyas, had a prolific Syed Mushtaq Ali Trophy, scored a fifty yesterday and now joins an elite list. @saucricket @YaariSports#VijayHazareTrophy #SportsYaari pic.twitter.com/FpgXtIQS9c
— Manoj Dimri (@manoj_dimri) November 13, 2022
समर्थ ने अपनी पारी के दौरान 20 चौके और 9 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइकरेट 152 रहा। इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 124 रन था। बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में सबसे पहले कर्णवीर कौशल ने 2018 में पहला दोहरा शतक जड़ा था, जो उन्होंने 2018 में सिक्किम के खिलाफ उत्तराखंड के लिए जड़ा था। वहीं, संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ 2019 में डबल सेंचुरी जड़ी थी। उसी साल यशस्वी जायसवाल ने भी ये कमाल किया था। 2021 में पृथ्वी शॉ ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया था।
भारतीयों द्वारा उच्चतम List A स्कोर:
264 - रोहित शर्मा
248 - शिखर धवन
227* - पृथ्वी शॉ
219 - वीरेंद्र सहवाग
212* - संजू सैमसन
209 - रोहित
208* - रोहित
203 - यशस्वी जायसवाल
202 - केवी कौशल
200* - सचिन तेंदुलकर
200 - समर्थ व्यास
मैच की बात करें तो सौराष्ट्र को समर्थ व्यास के अलावा ओपनर हरविक देसाईं ने जोरदार शुरूआत दी। हरविक ने भी 107 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 36.1 ओवर में 282 रन भी जोड़े। इसके बाद आए चेतेश्वर पुजारा ने 40 गेंदों में 48 तो जैकसन ने 17 गेंदों में 20 रन बनाए। प्रेरक मांकड़ ने भी 5 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम का स्कोर 397 तक पहुंचाया। जवाब में खेलने उतरी मणिपुर की टीम ने 30 ओवर में ही 67 रन पर सात विकेट गंवा लिए थे। यह सभी विकेट धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने चटकाए।