चोट लगने पर रोने लगी सेरेना विलियमस, प्रतिद्वंद्वी बियांका ने दी सांत्वना, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 04:49 PM (IST)

नई दिल्ली : अमरीकी की महिला टेनिस प्लेयर सेरेना विलियमस रोजर्स कप के दौरान चोट लगने से बाहर हो गई। वहीं, चोट के कारण मैच से हटने से निराश सेरेना कोर्ट पर ही लगी। सेरेना को रोते देखकर उनकी प्रतिद्वंद्वी बियांका एंड्रीस्क्यू उनके पास आई। कहा- हम आपको इतने सालों से देखते आ रहे हो। आप मेरे जैसे कई लोगों की प्रेरणा हो। हम आपकी ओर देखते हैं। बियांका की इन बातों पर सेरेना का भी मूड ठीक हो गया और उन्होंने हंसते हुए बियांका को गले लगा लिया। बियांका और सेरेना की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
 बता दें कि सेरेना को कंधे में एंजरी के कारण रोजर्स कप के फाइनल में अचानक रिटायर होना पड़ा था। 

वहीं, मैच के बाद बियांका ने कहा कि अगर मैं यह ट्रॉफी जीत पाई, अगर सेरेना यह जीत जाती। अगर कोई भी इसे जीत जाता तो इसके पीछे एक कारण होता खुदपर विश्वास रखना। बियांका की इस स्पीच को भी खासा पसंद किया गया। 

उधर, मैच खत्म होने के बाद आंसुओं से भरी सेरेना ने कहा कि यह साल उनके लिए क ाफी मुश्किल रहा। पर हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News