SRH vs PBKS : अभिषेक शर्मा का पहला आईपीएल शतक, रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी

punjabkesari.in Saturday, Apr 12, 2025 - 10:56 PM (IST)

खेल डैस्क : राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 40 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह आईपीएल इतिहास का 5वां सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में क्रिस गेल अभी भी पहले नंबर पर हैं जोकि पुणे वारियर्स के खिलाफ साल 2013 में 30 गेंदों पर शतक लगाने में कामयाब रहे थे। बहरहाल, अभिषेक आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। अमृतसर में जन्मे अभिषेक हैदराबाद के लिए खेलते हैं। 


आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन
24 रन (11 गेंद) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR)
6 रन (6 गेंद) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
1 रन (1 गेंद) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) 
2 रन (5 गेंद) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
18 रन (16 गेंद) बनाम गुजरात टाइटंस (GT)
100 रन (40 गेंद) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) 

 

 

 


आईपीएल 2025 के सबसे तेज शतक
30 गेंद : क्रिस गेल बनाम पुणे वारियर्स
37 गेंद : युसूफ पठान बनाम मुंबई इंडियंस
38 गेंद : डेविड मिलर बनाम आरसीबी
38 गेंद : ट्रेविस हेड बनाम आरसीबी
39 गेंद : प्रियांश आर्य बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
40 गेंद : अभिषेक शर्मा बनाम पंजाब किंग्स (शतक तक)

 

 

 

ऐसा रहा मुकाबला
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पंजाब ने पहले खेलते हुए श्रेयस अय्यर के 82, प्रभसिमरन के 42 तो अंत में स्टोइनिस के 11 गेंदों पर 34 रनों की बदौलत 6 विकेटों पर 245 रन बना दिए। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद ने ताबड़तोड़ शुरूआत की। अभिषेक शर्मा ज्यादा तेज दिखे। उन्होंने 40 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उनका ट्रेविस हेड ने बाखूबी साथ दिया जिन्होंने 37 गेंदों पर 9 चौके और तीन छक्कों के साथ 66 रन बनाए और मैच रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News