सूर्यकुमार ने ठोका ऐसा छक्का, देखकर श्रीलंकाई टीम भी रह गई दंग (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 10:03 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के बल्ले का तूफान दिखने को मिला। उन्होंने महज 51 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की बदौलत नाबाद 112 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 45 गेंदों में हीअपना शतक पूरा कर लिया। मैदान का ऐसा कोई कोना नहीं बचा, जहां सूर्यकुमार ने शॉट न खेला हो।

सूर्यकुमार ने अपनी इस पारी के दौरान एक ऐसे अनोखे तरीके से छक्का लगाया, जिसे देख सब दंग रह गए। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाज चमीका करुणारत्ने को फाइन लेग के ऊपर से एक जबरदस्त छक्का लगाया। चमीका 11वां ओवर डालने के लिए आए और उनके ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने फाइन लेग के ऊपर से छक्का ठोक दिया, जिसे देख फैंस तो क्या श्रीलंकाई टीम भी हैरान रह गई।

 

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में भारतीय टीम की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा है। इससे पहले रोहित शर्मा ने भारत के लिए 35 गेंदों में शतक ठोका था। सूर्यकुमार के टी20 करियर का यह तीसरा शतक है। टी20 शतकों के मामले में वह अब रोहित से 1 शतक ही पिछे हैं। रोहित के नाम 4 टी20 शतक दर्ज हैं। 

 

भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक

35 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
45 सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका राजकोट 2023
46 केएल राहुल बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2016
48 सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2022
49 सूर्यकुमार यादव बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2022


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Related News