टाटा स्टील रैपिड और ब्लिट्ज़ – निहाल नें बनाई एकल बढ़त

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 08:19 PM (IST)

कोलकाता ( निकलेश जैन ) भारत के सबसे प्रतिष्ठित सुपर ग्रांड मास्टर रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट टाटा स्टील शतरंज के चौंथे संस्करण में इस रैपिड टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत के निहाल सरीन नें शानदार खेल दिखाते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है । निहाल नें दिन की शुरुआत हमवतन ग्रांड मास्टर डी गुकेश को पराजित करते हुए की इसके बाद निहाल नें भारत के सेथुरमन एसपी को पराजित किया और दिन के अंतिम राउंड में यूएसए के वेसली सो से ड्रॉ खेलते हुए 4.5 अंक बनाकर सबसे आगे निकल गए । वहीं भारत के ही अर्जुन एरिगासी नें आज सबसे आगे चल रहे अजरबैजान के ममेद्यारोव को पराजित किया तो वेसली सो से ड्रॉ खेला जबकि सेथुरमन से उन्हे अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा और अब वह ममेद्यारोव के साथ 3.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । अन्य खिलाड़ियों में टॉप सीड यूएसए के हिकारु नाकामुरा ,भारत के डी गुकेश और विदित गुजराती और ईरान के परहम मघसूदलू 3 अंक बनाकर खेल रहे है ।

Rank after Round 6

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 1   GM Nihal Sarin 2616 4,5 0 11,50 3 2
2 9   GM Erigaisi Arjun 2628 3,5 1 10,25 2 1
3 7   GM Mamedyarov Shakhriyar 2747 3,5 0 8,50 3 2
4 10   GM Nakamura Hikaru 2789 3 0 10,25 2 0
5 4   GM Gukesh D 2632 3 0 8,75 2 1
6 3   GM Vidit Santosh Gujrathi 2662 3 0 8,75 1 1
7 8   GM Maghsoodloo Parham 2656 3 0 7,25 2 1
8 6   GM So Wesley 2784 2,5 0 7,75 1 1
9 2   GM Abdusattorov Nodirbek 2676 2,5 0 6,75 2 0
10 5   GM Sethuraman S.P. 2545 1,5 0 4,75 1 1

महिला वर्ग में लगातार दूसरे दिन जॉर्जिया नाना दगनिडजे एकल बढ़त पर बनी हुई है ,हालांकि लगातार 3 जीत से शुरुआत करने वाली नाना दूसरे दिन लगातार 3 ड्रॉ के परिणाम हासिल कर सकी ,महिला वर्ग में फिलहाल दूसरे स्थान पर भारत की कोनेरु हम्पी और आर वैशाली ,उक्रेन की एना ऊषेनिना और मारिया मुजयचूक 4 अंक बनाकर खेल रही है और ऐसे में अंतिम दिन के परिणाम के आधार पर इनमें से कोई भी विजेता बन सकता है ।  

Rank after Round 6

Rk. SNo     Name Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 8   GM Dzagnidze Nana 2475 4,5 0 12,25 3 2
2 10   GM Koneru Humpy 2474 4 0 11,00 2 2
3 6   GM Ushenina Anna 2371 4 0 10,00 2 1
4 2   GM Muzychuk Mariya 2476 4 0 8,50 2 0
5 4   IM Vaishali Rameshbabu 2351 4 0 8,25 3 2
6 7   GM Harika Dronavalli 2475 3,5 0 10,50 1 0
7 1   GM Muzychuk Anna 2458 2 0 5,25 0 0
8 5   IM Kiolbasa Oliwia 2304 1,5 1 2,50 1 1
9 9   WGM Vantika Agrawal 2262 1,5 0 2,75 1 0
10 3   WIM Savitha Shri B 2311 1 0 3,00 0 0

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Recommended News

Related News