टीम इंडिया की जीत पर बॉलीवुड स्टार्स बागबाग, प्रिटी जिंटा ने किया स्पैशल ट्विट
punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 05:26 PM (IST)

मुंबई : अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरूख खान और मोहन लाल तक ‘रील लाइफ’ के नायकों ने ‘रीयल लाइफ’ के नायकों को सलाम करते हुए आस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से मात देने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की। फिटनेस समस्याओं के कारण अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरी भारतीय टीम ने ब्रिसबेन में 328 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके चौथा टेस्ट और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती।
शाहरूख ने ट्वीट किया- हमारी टीम की क्या शानदार जीत। पूरी रात जागकर हर गेंद देखी। अब आराम से सो सकूंगा और इस ऐतिहासिक पल को याद करूंगा। उन्होंने लिखा- सभी लड़कों को प्यार। इस जीत तक पहुंचने के लिये उनके जुझारूपन का मुरीद हो गया।चक दे इंडिया।
What an absolutely marvellous victory for our team!!! Stayed up all night to watch it unfold ball by ball. Now will sleep peacefully for a bit and savour this historic moment. Love to all our boys and greatly admire their resilience to power us through to this win. Chak De India!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 19, 2021
अमिताभ बच्चन ने लिखा- इंडियााााााा इंडिया। ठोक दिया आस्ट्रेलिया को। शानदार जीत। बधाई बधाई बधाई। शरीर पर हमले। चोट। नस्लीय टिप्पणियां। अतुल्य भारत।
अक्षय कुमार ने लिखा- टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन पर बधाई। प्रतिकूल परिस्थितियों में मिली जीत। इतिहास रच दिया। वाकई चैम्पियन।
रणवीर सिंह ने लिखा- ऐतिहासिक जीत। क्या प्रयास था। गौरवान्वित हूं।
Historic win!!! What an effort!!! So proud!!! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 @BCCI pic.twitter.com/eL61lvodnC
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 19, 2021
अनिल कपूर ने लिखा- ऐतिहासिक जीत। अजिंक्य रहाणे को ऐसी युवा टीम की कप्तानी पर बधाई। शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत की शानदार पारियां।
दक्षिण भारत के सुपरस्टार महेश बाबू ने लिखा- एक बार फिर इतिहास रचाा गया। गाबा का किला फतह। अभी भी नींद में हूं। इस दिन को लंबे समय तक याद रखूंगा। बधाई टीम इंडिया।
History was made once again!! The Gabba has been conquered... series sealed 2-1!! Still in a daze! Will cherish this day for a long time. Congratulations on the historic win, Team India!! Incredibly happy and proud 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #AUSvsIND
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) January 19, 2021
मोहन लाल ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताकर टीम को बधाई दी।
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने लिखा- क्या जीत थी। गाबा फतेह। टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर।
OMG !!! What a WIN 👊👊 #Gabba has been breached & conquered and with it #TeamIndia moves to the No 1 spot in the World Test ranking 🇮🇳What grit, determination & strength of character shown by the boys in Blue 👏 #INDvAUS #Champions #JaiHind #Ting ❤️ pic.twitter.com/t8mrpkBmjo
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) January 19, 2021