ये रहे IPL इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के, भारतीय बॉलर ने जड़ा था 124 मीटर छक्का
punjabkesari.in Wednesday, Jan 09, 2019 - 09:35 AM (IST)

नई दिल्ली: आईपीएल सीजन 12 नजदीक आ रहा है। बीसीसीआई द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 23 मार्च को टूर्नामेंट की शुरूआत होगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस फिर से चौकों-छक्कों की बरसात देखने को बेताब हैं लेकिन इससे पहले हम आपको बताएंगे आईपीएल इतिहास के रहे 5 लंबे छक्कों के बारे में जिसमें एक 124 मीटर लंबा छक्का भारतीय गेंदबाज के बल्ले से निकला था।
1. एल्बी मोर्कल
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एल्बी मोर्केल के नाम आईपीएल में अभी तक का सबसे लंबा छक्का जडऩे का रिकॉर्ड है। मोर्केल ने साल 2008 में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद चेपक स्टेडियम के बाहर जा गिरी थी।
2. प्रवीण कुमार
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर प्रवीण कुमार एक शानदार स्विंग गेंदबाज के रूप में है। लेकिन उन्होंन आईपीएल में बल्ले से वो निशान बनाया जो आज तक गहरा है। सबसे लंबे छक्के जडऩे वालों की सूची में ये नाम सभी के लिए हैरानी भरा है। लेकिन प्रवीण ने आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यूसुफ पठान की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंद को 124 मीटर दूर पहुंचाया था।
3. एडम गिलक्रिस्ट
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में गिने जाने वाले एडम गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल में तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2011 में गिलक्रिस्ट ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज चाल्र्स लेंगरवेल्ट की गेंद पर 122 मीटर लंबा छक्का जड़ा था।
4. रॉबिन उथप्पा
केकेआर की ओर से खेल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को भारत के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उथप्पा ने साल 2010 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए ड्वैन ब्रावो की स्ट्रेट लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार पहुंचा दिया था। गेंद उथप्पा के बल्ले पर लगकर 120 मीटर दूर जा गिरी थी।
5. रॉस टेलर 119 मीटर
न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर मशहूर रॉस टेलर मैदान पर थोड़ा समय सेट होने के लिए जरूर लेते हैं लेकिन वह इसके बाद घातक साबित होते हैं। साल 2008 में रॉस टेलर ने आईपीएल आरसीबी की ओर से खेलते हुए अपने ही देश के गेंदबाज जैकब ओरम की गेंद पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में 119 मीटर लंबे छक्के जड़ा था।यह छक्का इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस शॉट के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।