टोक्यो ओलिम्पिक : बैडमिंटन प्लेयर कैरोलिना मारिन ओलिम्पिक से हटी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 08:23 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : गत चैंपियन कैरोलिना मारिन बायां घुटने में चोट के कारण मंगलवार को टोक्यो ओलिम्पिक से हट गईं। इस स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी को चोट से उबरने के लिए सर्जरी करानी पड़ेगी। स्पेन की इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में दर्द महसूस किया और परीक्षण में चोट का पता चला।

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

मारिन ने ट्वीट किया कि सप्ताहांत परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के बाद मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मेरे बाएं घुटने में चोट है। इस हफ्ते मेरी सर्जरी होगी और फिर मैं रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरूंगी। उन्होंने कहा कि यह एक और झटका है जिसका सामना मुझे करना पड़ रहा है। पिछले दो महीने में उन कारणों से तैयारी काफी मुश्किल रही तो टीम के नियंत्रण में नहीं थे लेकिन हम रोमांचित थे और पता था कि मैं ओलिम्पिक के दौरान सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहूंगा। ऐसा अब संभव नहीं होगा। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे।

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

तीन बार की विश्व चैंपियन मारिन खिताब की प्रबल दावेदार थी क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रही थी और इस साल पांच फाइनल में खेलते हुए चार खिताब जीतने में सफल रही। उन्होंने कहा कि इन दिनों में सहयोग और संदेश के लिए मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं और काफी सारे लोग मेरे साथ हैं। इससे पहले जनवरी 2019 में मारिन के दाएं घुटने में चोट लगी थी जिसके कारण वह उस साल सितंबर तक कोर्ट से दूर रही थी। मारिन ने 2016 रियो ओलिम्पिक के फाइनल में भारत की पीवी सिंधू को हराकर खिताब जीता था।

जापान के ओलिम्पिक खिलाडिय़ों को कोविड-19 का टीका लगना शुरू 

PunjabKesari
टोक्यो : ओलिम्पिक में भाग लेने वाले जापान के खिलाडिय़ों का मंगलवार को कोराना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू किया गया। जापान की ओलिम्पिक समिति ने बताया कि पहले दिन 200 खिलाडिय़ों को टीका लगाया गया। जापान में आम लोगों के लिए टीकाकरण की रफ्तार धीमी है और लोगों के विरोध की आशंका के कारण अधिकारियों ने टीका लगवाने वाले खिलाडिय़ों के नामों का खुलासा नहीं किया। जापानी ओलिम्पिक समिति के अधिकारी मित्सुगी ओगाटा ने कहा कि युवा एथलीटों के टीकाकरण से बुजुर्गों और सामान्य आबादी में इसका वितरण प्रभावित नहीं होगा।

साऊथ कोरिया ने नक्शे के लिए जापान को भेजा समन

PunjabKesari
साऊथ कोरिया ने ओलिम्पिक वैबसाइट पर जापान के नक्शे में विवादित डोकडो आइसलैंड दिखाने के लिए जापान के डिप्टी एंबैसडर को समन जारी किया है। दोनों देशों की सीमा पर डोकडो और ताकेशिमा आइसलैंड पर हक को लेकर लंबे समय से दोनों देशों में तनाव चल रहा है। साऊथ कोरिया के विदेशी मंत्री हिरोहिसा सोमा को कहना है कि यह पूरी तरह गलत है। इसे हर हाल में जापन को हटाना चाहिए।

लाकड़ा तोक्यो ओलिम्पिक की भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए बेताब 

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

डिफैंडर बिरेंद्र लाकड़ा टोक्यो ओलिम्पिक की भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और मौका मिलने पर इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। भारत के लिए 196 मुकाबले खेलने वाले लाकड़ा घुटने में चोट के कारण रियो ओलिम्पिक में नहीं खेल पाए थे। लाकड़ा ने कहा कि 2016 में समय काफी मुश्किल था जब मैं रियो ओलिम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के मौके से चूक गए। उबरने के बाद मेरा एकमात्र लक्ष्य सुनिश्चित करना था कि मैं फिट और तोक्यो ओलिम्पिक के लिए पूरी तरह से तैयार रहूं। उन्होंने कहा- पिछले पांच साल में मैंने अपने खेल पर काफी मेहनत की है और मैं तोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा हूं कि अभ्यास के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और प्रत्येक ट्रेनिंग सत्र में अपना शत प्रतिशत योगदान दूं।

भीड़ नहीं हुई तो विचार करूंगा : जैकोविच 

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

टेनिस प्लेयर नोवाक जैकोविच का कहना है कि मैं अभी के लिए ओलिम्पिक खेल खेलने की योजना बना रहा हूं। जैसा कि मैंने सुना कि जापान के कुछ दर्शक आ सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ। भीड़ नहीं हुई तो मैं विचार करूंगा कि मुझे जाना है या नहीं। अभी मैं जाने की योजना बना रहा हूं और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।   

ओलिम्पिक से पहले भारतीय मुक्केबाजों का विदेश में 3 सप्ताह का अभ्यास शिविर

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

नई दिल्ली : एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय मुक्केबाज कुछ दिनों के ब्रेक के बाद तीन सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए विदेश रवाना होंगे। दुबई में एशियाई चैम्पियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने 2 स्वर्ण सहित रिकॉर्ड 15 पदक अपने नाम किए। टीम ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल कर 2019 से दो पदक अधिक हासिल किए।

खेलों से 5-7 दिन पहले टोक्यो जाएंगे: नीवा

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

भारतीय पुरुष मुक्केबाजी के उच्च प्रदर्शन निदेशक सैंटियागो नीवा ने कहा कि मुक्केबाज 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलिम्पिक से 5 से 7 दिन पहले टोक्यो पहुंचेंगे। नीवा ने आने वाले दिनों की योजना को साझा करते हुए बताया कि हम अभ्यास के लिए विदेश जाएंगे। इसकी योजना बन रही है और अगले कुछ दिनों में जगह तय कर ली जाएगी। यह 3 सप्ताह का शिविर होगा। हम कुछ चीजों को ठीक करने के लिए भारत वापस आएंगे, और फिर खेलों से 5-7 दिन पहले टोक्यो जाएंगे।

ऐसा रहा ओलिम्पिक मुक्केबाजों का प्रदर्शन

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों में हालांकि सिर्फ पूजा रानी (75 किग्रा) ही स्वर्ण पदक जीत सकी। एम.सी. मैरीकॉम (51 किग्रा) और अमित पंघाल (52 किग्रा) ने रजत पदक प्राप्त किया। स्वर्ण जीतने वाले एकमात्र पुरुष मुक्केबाज संजीत (91 किग्रा) थे, जो ओलंपिक समूह का हिस्सा नहीं हैं। ओलिम्पिक क्लालीफिकेशन हासिल करने वाले विकास कृष्ण (69 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) कांस्य पदक जीतने वालों में शामिल हैं। इनके अलावा तोक्यो का टिकट हासिल करने वालों में मनीष कौशिक (63 किग्रा), आशीष चौधरी (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) शामिल हैं। इनमें से आशीष दुबई में क्वार्टर फाइनल में हार गए जबकि मनीष और सतीश बीमारी के कारण यात्रा नहीं कर सके।

पंघाल ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया : नीवा 

Tokyo Olympics, Badminton player Carolina Marin, PV Sindhu, Tokyo Olympics 2020, टोक्यो ओलिम्पिक, कैरोलिना मारिन, Tokyo Olympics updates, Tokyo Olympics  news in hindi, sports news

नीवा ने महसूस किया कि पंघाल ने लगातार दूसरे स्वर्ण से चूकने के बावजूद अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। हरियाणा के इस मुक्केबाज को उज्बेकिस्तान के जोइरोव शाखोबिदीन ने 2019 की विश्व चैम्पयनशिप के फाइनल मुकाबले की तरह एक बार फिर करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया। नीवा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बराबर है। वहीं संजीत में जबरदस्त सकारात्मक ऊर्जा दिखी। उनके खेल में कुछ कमजोरियां थीं, खासकर नजदीकी रेंज में लेकिन उसने काफी सुधार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News