डीडी स्पोर्ट्स पर टोक्यो ओलिम्पिक आएगा LIVE, केबल-डिश पर इन नंबरों पर रहेगा मौजूद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 09:46 PM (IST)

नई दिल्ली : डीडी स्पोर्ट्स प्रतिदिन टोक्यो ओलंपिक का सीधा प्रसारण करेगा जबकि दूरदर्शन के अन्य चैनल और आकाशवाणी (एआईआर) इन वैश्विक खेलों के आयोजन पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेंगे। टोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बताया- प्रसार भारती दूरदर्शन और आकाशवाणी के अपने नेटवर्क और समर्पित खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स के माध्यम से ओलंपिक 2020 का कवरेज करेगा। इन खेलों से जुड़ा प्रसारण- ओलंपिक से पूर्व से शुरू होकर उसके बाद’’ तक जारी रहेगा और सार्वजनिक प्रसारक के टेलीविजन, रेडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देश भर में उपलब्ध होगा।

इन केबल-डिश पर उपलब्ध है डीडी स्पोर्ट्स 

एस्टा टीवी
चैनल 236 (एचडीटीवी)
चैनल 240 (एसडीटीवी)

केबल 
केबल लिंक (फिलीपींस) चैनल 257
एशियानेट डिजिटल (इंडिया) चैनल 303
केरल विजन डिजिटल टीवी (इंडिया) चैनल 768
हैथवे (इंडिया) चैनल 189
फास्टवे (पंजाब) चैनल 306

सेटेलाइट
एयरटेल डिजिटल टीवी (भारत)
चैनल 298 एसडीटीवी
चैनल 224 एचडीटीवी
सन डायरेक्ट (इंडिया) चैनल 510
डिश टीवी (इंडिया) चैनल 435
बिग टीवी (इंडिया) चैनल 512
टाटा स्काई (इंडिया) चैनल 453
डीडी फ्री डिश (इंडिया) चैनल 77
डिश होम (नेपाल) चैनल 611

मंत्रालय ने कहा- ओलंपिक में विभिन्न खेल आयोजनों का डीडी स्पोट्र्स पर रोजाना सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया- इसका विवरण हर दिन डीडी स्पोट्र्स और ए.आई.आर. स्पोट्र्स के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि डीडी स्पोट्र्स टोक्यो ओलंपिक शुरु होने से पहले खेल हस्तियों के साथ 4 घंटे से अधिक का चर्चा-आधारित कार्यक्रम का निर्माण करेगा, जो ‘चीयर फॉर इंडिया’ अभियान में योगदान देगा।

मंत्रालय द्वारा साझा कार्यक्रम कार्यक्रम के अनुसार, एआईआर कैपिटल स्टेशन, एफएम रेनबो नेटवर्क, डीआरएम (एआईआर का डिजिटल रेडियो) और एआईआर के अन्य स्टेशन 22 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक पर एक ‘कर्टन-रेजर’ कार्यक्रम प्रसारित करेंगे। मंत्रालय ने कहा- कार्यक्रम को भारत की सीमा के अंदर यूट्यूब चैनल, डीटीएच और ‘न्यूजऑनएआईआर’ मोबाइल ऐप पर भी प्रसारित किया जाएगा।

आकाशवाणी चैनलों पर 23 जुलाई से रोज की सुर्खियों को प्रसारित किया जाएगा। जबकि एफएम रेनबो पर 24 जुलाई से आवधिक सूचनाएं प्रसारित किए जाएंगे। मंत्रालय ने कहा- जब भी भारत पदक जीतेगा तो एफएम चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज भी प्रसारित हो सकती है। उन्होंने बताया- एआईआर चुनिंदा हॉकी मैचों और चुनिंदा बैडमिंटन मैचों का ‘ऑफ ट्यूब कमेंट्री’ का प्रसारण करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News