तू जाने न... साक्षी की शादी में गाना गाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी, वीडियो आई बाहर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 11:01 PM (IST)

खेल डैस्क : मसूरी में ऋषभ पंत की बहन की शादी में पत्नी के साथ पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने खूब मस्ती की। इससे पहले धोनी की ऋषभ पंत और सुरेश रैना के साथ डांस करने की एक वीडियो वायरल हुई थी। उसके बाद एक और वीडियो आई जिसमें धोनी बॉलीवुड के गाने तू जाने ना पर लिप सिंक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी धोनी भी साथ देती नजर आ रही है। बता दें कि तू जाने ना... बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की साल 2009 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी का लोकप्रिय ट्रैक है।

 

 

 

जश्न के माहौल में पूरी तरह डूबे धोनी ने पूरी ऊर्जा और भावना के साथ गाना गाया। धोनी मंगलवार सुबह जश्न मनाने के लिए मसूरी पहुंचे, जबकि गौतम गंभीर बुधवार को पार्टी में शामिल हुए। धोनी और सुरेश रैना के ऋषभ पंत के साथ जश्न मनाने की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई। इसी तरह भारत की 2011 विश्व कप फाइनल जीत में अहम भूमिका निभाने वाले धोनी और गौतम गंभीर भी इस दौरान इकट्ठे देखे गए। धोनी मोर्स कोड प्रिंट वाली टी-शर्ट पहने दिखाई दिए। 

 

एमएस धोनी, साक्षी पंत, ऋषभ पंत, साक्षी धोनी, MS Dhoni, Sakshi Pant, Rishabh Pant, Sakshi Dhoni, cricket news, sports

 

ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी का रिश्ता मुख्य रूप से पेशेवर और गुरु-शिष्य जैसा है, जो भारतीय क्रिकेट के संदर्भ में काफी चर्चित रहा है। दोनों विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके हैं। ऋषभ पंत को अक्सर धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है, खासकर सीमित ओवरों के क्रिकेट में। धोनी की सफलता, खेलने की शैली और शांतचित्तता ने पंत पर गहरा प्रभाव डाला है। जब धोनी और पंत एक साथ भारतीय टीम में थे, धोनी ने पंत को कई बार मार्गदर्शन दिया। स्टंप्स के पीछे से धोनी की सलाह और अनुभव ने पंत को विकेटकीपिंग, गेम रीडिंग और दबाव में प्रदर्शन करने में मदद की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News