U19 Asia Cup 2025 : किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, शतक और अर्धशतक, किसने लिए हाईएस्ट विकेट्स, देखें
punjabkesari.in Monday, Dec 22, 2025 - 11:41 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : समीर मिन्हास की तूफानी बल्लेबाजी के बाद तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने दुबई में अंडर-19 वनडे एशिया कप के एकतरफा फाइनल में भारत को 191 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने इस तरह अपना दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता। पिछले कुछ समय से चले आ रहे रिवाज को आगे बढ़ते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच के बाद एक-दूसरे का अभिवादन (हाथ मिलाने) करने से परहेज किया। मिन्हास की 113 गेंद में 17 चौके और नौ छक्के की मदद से बनाये 172 रन के बूते पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 347 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भारत को 26.2 ओवर में 156 रन पर आउट कर दिया। मिन्हास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे जबकि टॉप 5 में भारतीय भी शामिल हैं। अब जब टूर्नामेंट खत्म हो गया है तो आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डाल लेते हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन, शतक और अर्धशतक सहित टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट्स अपने नाम किए हैं-
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन
समीर मिन्हास : 5 मैच - 5 इनिंग्स - 471 रन
अभिज्ञान कुंडू : 5 मैच - 4 इनिंग्स - 276 रन
अहमद हुसैन : 5 मैच - 4 इनिंग्स - 268 रन
वैभव सूर्यवंशी : 5 मैच - 5 इनिंग्स - 261 रन
अयान मिस्बाह : 3 मैच - 3 इनिंग्स - 243 रन
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में एक मैच में हाइएस्ट स्कोर
अभिज्ञान कुंडू : 125 गेंदों पर 209 रन, बनाम मलेशिया
समीर मिन्हास : 148 गेंदों पर 177 रन, बनाम मलेशिया
समीर मिन्हास : 113 गेंदों पर 172 रन, बनाम भारत
वैभव सूर्यवंशी : 95 गेंदों पर 171 रन, बनाम संयुक्त अरब अमीरात
अयान मिस्बाह : 153 गेंदों पर 163 रन, बनाम मलेशिया
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा शतक
समीर मिन्हास : 2
अभिज्ञान कुंडू : 1
अहमद हुसैन : 1
वैभव सूर्यवंशी : 1
अयान मिस्बाह : 1
फैसल शिनोजादा : 1
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा अर्धशतक
आरोन जॉर्ज : 3
अहमद हुसैन : 2
जवाद अबरार : 2
विहान मल्होत्रा : 2
समीर मिन्हास : 1
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा चौके
समीर मिन्हास : 41
आरोन जॉर्ज : 27
अयान मिस्बाह : 21
अभिज्ञान कुंडू : 20
जवाद अबरार : 20
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा छक्के
वैभव सूर्यवंशी : 20
समीर मिन्हास : 19
जवाद अबरार : 14
अभिज्ञान कुंडू : 12
अयान मिस्बाह : 7
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा विकेट्स
दीपेश देवेन्द्रन : 5 मैच 14 विकेट्स
अब्दुल सुभान : 4 मैच 13 विकेट्स
मोहम्मद सय्याम : 5 मैच 10 विकेट्स
अली रजा : 5 मैच 9 विकेट्स
मुहम्मद अकरम : 3 मैच 9 विकेट्स
अंडर-19 वनडे एशिया कप 2025 में 5 विकेट हॉल
दीपेश देवेन्द्रन : एक बार
मुहम्मद अकरम - एक बार
सेठमिका सेनेविरत्ने - एक बार

