U19 World Cup: सेमीफाइनल में भारत-अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मैच की पूरी जानकारी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 10:00 AM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार 4 फरवरी को भारत और अफगानिस्तान की टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही भारतीय टीम इस मैच में प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी। मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
भारत बनाम अफगानिस्तान - युवा वनडे में हेड टू हेड
मैच - 12
भारत की जीत - 10
अफगानिस्तान की जीत - 2
IND vs AFG U19 सेमीफाइनल कब और कहां खेला जाएगा?
मैच: भारत vs अफगानिस्तान, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल
तारीख: 4 फरवरी 2026 (बुधवार)
स्थान: हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
समय: दोपहर 01:00 बजे (IST)
कहां देखें लाइव मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मुकाबला: लाइव स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप; लाइव टेलीकास्ट: Star Sports Network.
भारत की नजर छठे खिताब पर
अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम इंडिया अब तक 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीत चुकी है। बुधवार को भारत का लक्ष्य रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने की ओर एक और कदम बढ़ाना होगा।
टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अब तक अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं, जिसमें सुपर सिक्स स्टेज में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मिली 58 रन की जीत भी शामिल है।
संभावित प्लेइंग 11
भारत : वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (सी), अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), विहान मल्होत्रा, मोहम्मद एनान, हरवंश सिंह, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, सौम्य पांडे, किरण चोरमले।
अफगानिस्तान : फैसल शिनोजादा, खालिद अहमदजई, महबूब खान (सी), उस्मान सादात, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीज मिया खिल (विकेटकीपर), नाजिफ अमीरी, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज।

