उमेश यादव का फिर आया तूफान, 10 गेंदों में जड़े 25 रन

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पांच छक्के लगाकर चर्चाएं बटोरने वाले उमेश यादव (Umesh Yadav) एक बार फिर से इंदौर में बांगलादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट के दौरान चर्चा में आ गए। उमेश जब क्रीज पर आए थे तब भारतीय टीम 454 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। उमेश ने आते ही बड़े शॉट  लगाने शुरू कर दिए। उमेश ने 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए। जिसमें तीन गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज पारियां

1. उमेश यादव : 31 रन, 10 गेंद, 5 छक्के बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019
2. स्टेफिन फ्लेमिंग : 31 रन, 11 गेंद, 6 चौके,1 छक्का बनाम न्यूजीलैंड, 2004
3. रियान हैरिस : 25 रन, 9 गेंद, 5 चौके बनाम भारत, 2015
4. मुथैय्या मुरलीधरन : 29 रन, 11 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के बनाम भारत, 2009
7. उमेश यादव : 25 रन, 10 गेंद, 3 छक्के बनाम बांगलादेश, 2019


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News