उक्रेन की अन्ना उशेनिना बनी प्रथम फीडे ऑनलाइन ग्रां प्री शतरंज चैम्पियन

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 11:14 PM (IST)

मॉस्को ( निकलेश जैन ) वर्ष 2012 की क्लासिकल विश्व चैंपियन, उक्रेन की अन्ना उशेनिना ने प्रथम फीडे महिला ऑनलाइन ग्रां प्री के फाइनल में रूस की वेलेंटीना गुनिना  को 7-4 के स्कोर से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया ,उनकी यह जीत पूरी तरह से उनके नियंत्रण मे थी और वह इसकी हकदार भी थी । इस जीत के साथ अब जबकि तीन और ग्रां प्री खेले जाने है सुपर फ़ाइनल मे जाने के लिए उशेनिना का दावा सबसे मजबूत हो गया है । 
वैशाली को सेमी फ़ाइनल मे हराकर पहुंची थी फाइनल – उशेनिना नें सेमी फ़ाइनल मे बेहद रोमांचक मुक़ाबले मे भारत की नंबर 3 शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली को 5.5 -4.5 से हराया था 
तो पहली ग्रां प्री के बाद खिलाड़ियों को मिले मेरिट अंक कुछ इस प्रकार है ।अन्ना उशेनिना ( उक्रेन ) 12 अंक ,गुनिना वलेंटीना ( रूस ) 8 अंक ,अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक ( रूस ) 8 अंक ,वैशाली आर ( भारत ) 5 अंक ,लागनों काटेरयना (रूस),जू वेंजून ( चीन ),तुर्मुंख मुंखजुल ( मंगोलिया ) और ले ताओ ( वियतनाम ) 2 अंक  

FIDE Chess.com Women's Speed Chess Championship Grand Prix | Standings After Leg 1

# Fed Name Rating Leg 1 Leg 2 Leg 3 Leg 4 Score
1   Anna Ushenina 2387 12     X 12
2   Valentina Gunina 2476 8   X   8
3   Alexandra Kosteniuk 2521 6     X 6
4   Vaishali R 2313 5     X 5
5   Kateryna Lagno 2608 2     X 2
6   Ju Wenjun 2536 2 X     2
7   Le Thao Nguyen Pham 2325 2   X   2
8   Munkhzul Turmunkh 2235 2 X     2
9   Hou Yifan 2601 X       0
10   Anna Muzychuk 2505 0   X   0
11   Humpy Koneru 2483 0 X     0
12   S Khadamalsharieh 2431 X       0
13   Harika Dronavalli 2422 X       0
14   Zhansaya Abdumalik 2409 0   X   0
15   Deysi Cori 2391 X       0
16   Tatev Abrahamyan 2352 0 X     0
17   Irina Krush 2342 X       0
18   Olga Girya 2297 X       0
19   Gunay Mammadzada 2242 0     X 0
20   Bibisara Assaubayeva 2232 0 X     0
21   Ning Kaiyu 2013 0   X   0
Wilcard   Antoaneta Stefanova


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News