VIDEO : सुरेश रैना ने सुनाया गाना, सिंगर ने पूछा- क्यों हमारे पेट पर लात मार रहे हो
punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 05:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले से जलवा दिखाने वाले सुरेश रैना प्रशंसकों को अपनी आवाज जलवा भी दिखाते हुए नजर आते रहते हैं। हाल ही में रैना ने अपनी सिंगिग का एक वीडीयो प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर रैना के गाने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सुरेश रैना ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो में वो गिटार बजा रहे हैं और साथ-साथ गाना भी गा रहे हैं। वो स्टूडियो में अपनी आवाज में एक फेमस गाने को रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"मैदान पर गेंद को हिट करने के अलावा, क्या आपको लगता है कि मैं नोट्स भी हिट कर सकता हूं? हाल ही मैंने इस खूबसूरत गाने को सुना और आप सभी के साथ साझा करने के बारे में सोचा। उम्मीद करता हूं, आप इसे पसंद करेंगे।
रैना की इस वीडियो को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर प्रशंसकों के साथ-साथ कई मशहूर शख्सियतें भी कमेंट कर रहीं हैं। रैना की पत्नी प्रियंका ने कमेंट्स सेक्शन में एक दिल का इमोजी बनाया है। क्रिकेटर राहुल शर्मा ने लिखा पाजी लव इट और रॉबिन उथप्पा ने भी उनके गाने की तारीफ की है।
सिंगर सलमान अली ने भी उनकी वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा,"अरे भाई क्यों हमारे पेट पर लात मार रहे हो।" वहीं, फैंस भी कई तरह कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि रैना को क्रिकेट के बाद संगीत की दुनिया में अपना प्रोफेशन बनाना चाहिए। उनके एक फैन ने लिखा कि क्या कुछ ऐसा भी है जो रैना नहीं कर सकते हो।