विजय हजारे ट्रॉफी: 10 चौके, 12 छक्के, इस बल्लेबाज ने 40 गेंदों में ठोके 128 रन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 24, 2025 - 01:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबले में बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची में खेले गए मैच में उन्होंने महज 32 गेंदों में शतक पूरा कर नया कीर्तिमान बना दिया। इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

40 गेंदों में 128 रन, चौकों-छक्कों की बरसात

साकिबुल गनी ने अपनी विस्फोटक पारी में 40 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। गनी की कप्तानी पारी की बदौलत बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 574 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट के सबसे बड़े टीम स्कोर में शामिल है।

अनमोलप्रीत और वैभव को पीछे छोड़ा

इससे पहले यह रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम था, जिन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा था। इसी मुकाबले में बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी 36 गेंदों में शतक लगाया, लेकिन साकिबुल गनी की आक्रामक पारी ने सभी सुर्खियां बटोर लीं।

विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड्स की झड़ी

इस मुकाबले में बिहार के तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाए। साकिबुल गनी का 32 गेंदों में शतक न सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के सबसे तेज लिस्ट-ए शतकों की सूची में भी शीर्ष स्थानों में दर्ज हो गया। इस मैच ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025 को ऐतिहासिक बना दिया।

लिस्ट-ए क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों के सबसे तेज शतक

साकिबुल गनी – 32 गेंद | बिहार vs अरुणाचल प्रदेश | 24 दिसंबर 2025
ईशान किशन – 33 गेंद | झारखंड vs कर्नाटक | 24 दिसंबर 2025
अनमोलप्रीत सिंह – 35 गेंद | पंजाब vs अरुणाचल प्रदेश | 21 दिसंबर 2024
वैभव सूर्यवंशी – 36 गेंद | बिहार vs अरुणाचल प्रदेश | 24 दिसंबर 2025

लिस्ट-ए क्रिकेट में दुनिया के सबसे तेज शतक

जेक फ्रेजर-मैकगर्क – 29 गेंद | साउथ ऑस्ट्रेलिया vs तस्मानिया | 8 अक्टूबर 2023
एबी डिविलियर्स – 31 गेंद | साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज | 18 जनवरी 2015
साकिबुल गनी – 32 गेंद | बिहार vs अरुणाचल प्रदेश | 24 दिसंबर 2025
ईशान किशन – 33 गेंद | झारखंड vs कर्नाटक | 24 दिसंबर 2025
अनमोलप्रीत सिंह – 35 गेंद | पंजाब vs अरुणाचल प्रदेश | 21 दिसंबर 2024.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News