वेस्टर्न एशिया जूनियर शतरंज – उज़्बेकिस्तान नें दिखाया दम ,भारत के राजदीप और वन्तिका पर नजर

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2019 - 05:11 PM (IST)

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) वेस्टर्न एशिया शतरंज चैंपियनशिप में तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों को उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों नें बेहद कड़ी चुनौती पेश की , बालक और बालिका दोनों ही वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों के लिए ख़िताबी बढ़त बनाना आसान साबित नहीं हुआ । 
बालक वर्ग में सबसे आगे चल रहे भारत के राजदीप सरकार नें चौंथे राउंड में हमवतन सम्मेद शेटे को पराजित किया तो पांचवे राउंड में वरदान नागपाल से ड्रॉ खेला और वह 4.5 अंक के साथ बढ़त पर है पर अब वह शीर्ष पर अकेले नहीं है क्यूंकी उज्बेकिस्तान के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आब्दिमालिक आब्दिसलिमोव नें पहले तो चौंथे राउंड में भारत के सौरभ आनंद और उसके बाद भारत के लियॉन ल्यूक मेंदोसा को पराजित करते हुए 4.5 अंक के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली । वही बालक वर्ग में खेल रही भारत की शीर्ष जूनियर खिलाड़ियों में से एक दिव्या देशमुख नें शानदार खेल दिखाते हुए लगातार तीन जीत के साथ 4 अंक के साथ सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया है उन्होने हमवतन ऋत्विज पराज को पराजित किया । 5 राउंड के बाद राजदीप ,आब्दिमालिक 4.5 अंक तो दिव्या और वरदान नागपाल अंको पर खेल रहे है । 

Pairings/Results

Round 6 

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 2   FM Abdisalimov Abdimalik 2409   FM Rajdeep Sarkar 2364   7
2 8   WIM Divya Deshmukh 2362 4   4 IM Vardaan Nagpal 2346   10
3 9   FM Pranav Anand 2361   IM Rahul Srivatshav P 2435   1
4 3     Sammed Jaykumar Shete 2395     Aradhya Garg 2157   17
5 4   FM Anuj Shrivatri 2387 3   3 FM Harshal Shahi 2114   19
6 12   FM Jeet Jain 2272 3   3 IM Mendonca Leon Luke 2385   5
7 6     Sankalp Gupta 2376 3   3   Ritviz Parab 2269   13
8 11     Raahul V S 2278 3   3   Harshit Arya 1829   30
9 14   FM Wagh Suyog 2256     Nayem Haque 2054   22
10 29     Sparsh Khandelwal 1868     Saurabh Anand 2216   15

PunjabKesari

बालिका वर्ग में भारत को आपसी प्रतिस्पर्धा ही भारी पड़ी जब चौंथे राउंड में शीर्ष पर चल रही वन्तिका अग्रवाल  को हमवतन साक्षी चित्लांगे से हार का सामना करना पड़ा तो पांचवे राउंड में साक्षी को उज्बेकिस्तान की अब्दुसत्तारोव बखोरा नें पराजित कर दिया और इससे  समीकरण कुछ यूं बदले की राउंड  के बाद अब्दुसत्तारोव  4.5 अंको के साथ सबसे आगे चल रही है जबकि वन्तिका अपना पिछला मैच जीतकर 4 अंको के साथ दूसरे स्थान पर पहुँच गयी है जबकि साक्षी 3.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है । 

Pairings/Results

Round 6

Bo. No.     Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg   No.
1 1   WIM Vantika Agrawal 2304 4   WIM Abdusattorova Bakhora 2109   5
2 4   WIM Chitlange Sakshi 2159   3 WFM Lakshmi C 1865   12
3 6   WFM Savitha Shri B 2076 3     Bakshi Rutuja 2002   9
4 15     Nanditha V 1738 3   3 WIM Aakanksha Hagawane 2232   2
5 13     Shah Vishwa 1760 3   3   Rathi Dhanashree 1631   16
6 7   WFM Jain Nityata 2069   WFM Bommini Mounika Akshaya 2055   8
7 10   WCM Sultanbek Zeinep 1933 2   2 WFM Potluri Supreetha 1745   14
8 17     Senthamizh Yazhini S 1626 2     Poornima Gupta 1500   19
9 18     Fernando G W Nethmi L 1573     Shrivastava Aditi 1421   20
10 11   WCM Noshin Anjum 1931 1 0     bye      
11 3   WFM Tanishka Kotia 2164 0 0     not paired

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News