वैभव सूर्यवंशी अभी सीनियर टीम इंडिया के लिए क्यों नहीं खेल सकते, जानिए पूरी वजह

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 03:02 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 15 छक्कों से सजी इस विस्फोटक पारी के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल है—जब वैभव इतने कम उम्र में बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, तो फिर उन्हें सीनियर टीम इंडिया में मौका क्यों नहीं मिल रहा? इस सवाल का जवाब BCCI नहीं, बल्कि ICC के नियमों में छिपा है।

ICC का उम्र से जुड़ा नियम बना सबसे बड़ी बाधा

वैभव सूर्यवंशी के सीनियर डेब्यू की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है ICC की मिनिमम एज पॉलिसी। साल 2020 में लागू इस नियम के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी 15 साल से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकता। वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और फरवरी 2026 में U19 वर्ल्ड कप जीतते वक्त उनकी उम्र अभी 14 साल ही थी। ऐसे में BCCI चाहकर भी उन्हें सीनियर टीम में शामिल नहीं कर सकती।

27 मार्च 2026 तक इंतजार करना होगा

चाहे वैभव घरेलू क्रिकेट में कितने भी शतक लगा लें या IPL में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दें, सीनियर टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए 27 मार्च 2026 के बाद ही खुलेगा, जब वे 15 साल के हो जाएंगे।

हैरानी की बात: U19 करियर भी खत्म

जहां एक तरफ वैभव सीनियर टीम के लिए अभी छोटे हैं, वहीं दूसरी ओर उनका U19 करियर भी समाप्त हो चुका है। BCCI का सख्त “वन-टूर्नामेंट रूल” कहता है कि कोई खिलाड़ी एक से ज्यादा U19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकता। 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के बाद वैभव अब 2028 या 2030 के U19 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे, जबकि तब भी उनकी उम्र 19 से कम ही होगी।

वैभव सूर्यवंशी: रिकॉर्ड्स की झड़ी

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है—

U19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर: 175 रन,2026 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के: 30
सबसे कम उम्र में लिस्ट-A शतक,विजय हजारे ट्रॉफी में 59 गेंदों में 150 रन, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड टूटा
IPL इतिहास के सबसे युवा शतकवीर,इंडिया A के लिए T20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी
यूथ ODI और यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक,सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे युवा शतक
यूथ ODI में 100 करियर छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

इंतजार की घड़ी जल्द होगी खत्म

फिलहाल “सूर्यवंशी स्टॉर्म” घरेलू और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट तक सीमित है, लेकिन जैसे ही उम्र की बाधा खत्म होगी, सीनियर टीम इंडिया में उनका डेब्यू तय माना जा रहा है। 2026 के अंत में भारत के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के बीच वैभव नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News