महिला का आरोप- पति ने भारतीय क्रिकेटर के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 04:35 PM (IST)

नई दिल्ली : रियालिटी शो में अपने बेबाक बोलों के लिए आलोचनाएं झेल चुके भारतीय ऑलराउंडर पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें टीम इंडिया के दो क्रिकेटरों और कांग्रेसी नेता पर भी संगीन आरोप लगाए गए है। रहनुमा रियाज भट्टी नामक महिला की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज हुई है। रहनुमा अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद अब्राहिम के साथी रियाज भट्टी की बेगम बताई जा रही है। रहनुमा ने पति पर सैक्स रैकेट में धकेलने का आरोप लगाया है। रहनुमा ने एफआईआर में भारतीय क्रिकेटरों और कांग्रेसी नेता के घर का पता शेयर नहीं किया है लेकिन उन्होंने जो नाम लिए हैं, इनमें से एक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में बड़े पद पर रह चुका है। 

बहरहाल, महिला ने आरोप लगाया कि वह सितंबर से ही एफआईआर दर्ज करवाने के लिए घूम रही थीं। वह पुलिस के पास गई लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होने कहा- मैंने पुलिस के आलाधिकारियों तक भी पहुंच की लेकिन उनसे पैसे मांगे गए। मेरे मना करने पर उन्होंने टालमटोल की नीति अपना ली। मैं अड़ी हूं क्योंकि मैं अपनी जगह सही हूं। वह क्रिमिनल्स हैं। 

इस बाबत मुंबई के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस मंजूनाथ सिंघे ने माना कि डिपार्टमेंट को ऐसी शिकायत तो मिली है लेकिन इसमें डिटेल पूरी नहीं है। सोशल मीडिया पर एफआईआर की कापी भी वायरल हो रही है जिसमें क्रिकेटरों को सजा देने और कांग्रेसी नेता को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। हालांकि यह एफआईआर सही है या नहीं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News