WPL 2024 : पहली बार फाइनल में पहुंची आरसीबी, मुंबई को 5 रनों से हराया

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 10:55 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के तहत खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचते हुए मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी पहली बार महिला प्रीमियर लीग का फाइनल खेलेगी। मुकाबले की बात करें तो आरसीबी ने पहले खेलते हुए एलिसा पेरी के 66 रनों की बदौलत 135 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई की शुरूआत सधी हुई रही। मध्यक्रम में नेट ब्रंट ने 23 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 तो अमेलिया केर ने 27 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवरों में गिरी विकेट के कारण वह जीत हासिल करने से चूक गईं।

 


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला : 135/6 (20 ओवर)
आरसीबी की कप्तान स्मृति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन वह प्रदर्शन नहीं कर पाई। स्मृति मंधाना 10 तो सोफिया डिवाइन 10 रन बनाकर आऊट हो गई। दिशा 0 तो ऋषा घोष जब 14 रन बनाकर आऊट हो गई तो एलिसा पेरी ने एक छोर संभाल लिया और शॉट लगाने जारी रखे। उन्होंने 50 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से निचले क्रम में सोफिया ने 11 तो जॉर्जिया ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर स्कोर 135 तक पहुंचाया।
मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए हेले मैथ्यूज ने 18 रन देकर 2, नेट ब्रंट ने 18 रन देकर 2 तो सैका ने 27 रन देकर 2 विकेट लीं।

 

 

मुंबई इंडियंस महिला : 130/6 (20 ओवर)
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने सधी हुई शुरूआत की। ओपनर यस्तिका भाटिया ने 27 गेंदों पर 19 तो हेले मैथ्यूज ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। नेट ब्रंट ने 17 गेंदों पर 23 तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन आखिरी ओवरों में मुंबई ने साजना 1, पूजा 4 के जल्दी ही विकेट गंवा लिए। बढ़ती नेट रन रेट के अगे अमेलिया केर भी असहाय नजर आई। उन्होंने 25 गेंदों पर 27 रन जरूर बनाए लेकिन टीम जीत नहीं पाई। बेंगलुरु की ओर से श्रेयांका पटेल ने 16 रन देकर 2 तो एलिसे पेरी, सोफिया, जार्जिया और आशा ने 1-1 विकेट लीं।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस महिला :
हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, एस सजना, हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला : स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News