WTC Final : ऐतिहासिक टेस्ट में बन सकते हैं ये 10 बड़े रिकॉर्ड्स

punjabkesari.in Thursday, Jun 17, 2021 - 07:16 PM (IST)

जालन्धर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच साऊथहैम्प्टन के मैदान पर होने वाले विश्व टेस्ट चैम्प्यिनशिप के फाइनल मुकाबले के दौरान 10 बड़े रिकॉडर््स बन सकते हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस अहम मुकाबले के लिए तैयार हैं। खास बात यह है कि जो भी खिलाड़ी इस टेस्ट में प्रदर्शन करने में कामयाब रहा वह क्रिकेट करियर में कुछ रिकॉर्ड तोड़कर खास मुकाम तक पहुंच जाएगा जोकि यादगार होगा। आइए जानते हैं कि फाइनल में ऐसे कौन से 10 रिकॉर्ड बन सकते हैं।

आई.सी.सी. इवैंट में 5 मैच न्यूजीलैंड जीता

WTC Final, 10 Big Records, Cricket news in hindi, sports news, Historical Test, ICC, भारत और न्यूजीलैंड, विश्व टेस्ट चैम्प्यिनशिप, World Test Championship
भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब भी आईसीसी इवैंट में आमने-सामने होती हैं तो कीवियों का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। टीम इंडिया टी-20 वल्र्ड कप में 2 बार तो वल्र्ड कप में एक बार हार चुकी है। आखिर बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 2003 के वल्र्ड कप में जीती थी।

कोहली बना सकते हैं रिकॉर्ड

विराट कोहली ने भारत के लिए 2008 में अंडर-19 क्रिकेट वल्र्ड कप जीता था। लेकिन वह एक रिकॉर्ड में सरफराज अहमद से पीछे हैं। सरफराज ने 2006 का अंडर-19 वल्र्ड कप अपनी टीम को जितवाने के अलावा 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी भी अपनी टीम को दिलवाई थी।

टीम इंडिया का 11वां फाइनल
भारतीय टीम का आई.सी.सी. इवैंट्स में यह 11वां फाइनल होगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया 10 बार यह कारनामा कर चुकी है। 

अश्विन के पास बड़ा मौका

WTC Final, 10 Big Records, Cricket news in hindi, sports news, Historical Test, ICC, भारत और न्यूजीलैंड, विश्व टेस्ट चैम्प्यिनशिप, World Test Championship

रवि अश्विन के नाम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में अभी 67 विकेट हैं। चार विकेट लेने के साथ ही वह लीडिंग विकेटटेकर बन जाएंगे। वह स्टुअर्ट ब्रॉड (69) और पैट कमिंस (70) को पीछे छोड़ेंगे।

रोहित के पास भी मौका
वल्र्ड टेनिस चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी बेन स्टोक्स (31) के नाम पर है। रोहित पांच छक्के लगाकर पहला स्थान हासिल कर सकते हैं। वह एक सेंचुरी लगाकर चैम्प्यिनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में लबुछेन का रिकॉर्ड भी बराबर कर सकते हैं।

टिम साऊदी के 600 विकेट!
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साऊदी के नाम इंटरनैशनल क्रिकेट में 598 विकेट दर्ज हैं। दो विकेट लेने के साथ ही वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे। पहले नंबर पर 705 विकेट के साथ डेनियल विट्टोरी है।

रोस टेलर पहले क्रिकेटर बनेंगे

WTC Final, 10 Big Records, Cricket news in hindi, sports news, Historical Test, ICC, भारत और न्यूजीलैंड, विश्व टेस्ट चैम्प्यिनशिप, World Test Championship
न्यूजीलैंड की ओर से रोस टेलर के नाम पर 17996 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड है। वह चार रन बनाते ही न्यूजीलैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने 18 हजार का आंकड़ा पार किया।

अश्विन दूसरे सबसे सफल स्पिनर
भारतीय स्पिनर रवि अश्विन के नाम 78 टेस्ट में 409 विकेट दर्ज हैं। वह कपिल देव 414 और हरभजन सिंह के 417 विकेट के रिकॉर्ड को तोडऩे के करीब हैं। अगर उन्होंने ऐसा किया तो वह अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।

कोहली भी निकल जाएंगे आगे
बतौर कप्तान विराट कोहली के लिए यह 61वां टेस्ट होगा। ऐसा कर वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। धोनी ने 60 मैचों में कप्तानी की थी। 

केन विलियमसन के शतक का इंतजार

WTC Final, 10 Big Records, Cricket news in hindi, sports news, Historical Test, ICC, भारत और न्यूजीलैंड, विश्व टेस्ट चैम्प्यिनशिप, World Test Championship
न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के नाम पर 7895 रन हैं। वह 105 रन बनाते ही 8 हजार तक पहुंच जाएंगे। इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए स्टेफिन फ्लमिंग ने 11561 रन बनाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News