लीवरपूल ने स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जरदान शाचिरी के साथ करार किया

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 04:37 PM (IST)

लंदनः इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल ने स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जरदान शाचिरी के साथ करार किया है। क्लब ने कल इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने शाचिरी के साथ ‘‘ लंबी अवधि का करार ’’ किया है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक क्लब ने 26 साल के शाचिरी के साथ पांच साल का करार किया है। यह करार 1.7 करोड़ डालर का हैं। शाचिरी इससे पहले प्रीमियर लीग में स्टोक सिटी के लिए खेलते थे जो इस सत्र में दूसरे डिवीजन में खिसक गई है।                    

लीवरपूल से जुड़कर खुश हैं शाचिरी
शाचिरी ने कहा, ‘‘ मैं यहां आकर काफी खुश हूं। यह काफी बड़ा क्लब है जिसका शानदार इतिहास है। टीम में बड़े खिलाड़ी और शानदार कोच ( जुर्गेन क्लोप) है। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा फुटबाल के सबसे बड़े मंच पर होना चाहते है। कुछ साल पहले मैं यहां आना चाहता था लेकिन संभव नहीं हुआ था। मैं यहां आकर काफी खुश हूं। ’’               
Image result for Zadran Shaqiri footballer
फुटबाल विश्व कप के दौरान शाचिरी के साथ स्विट्जरलैंड के दो अन्य खिलाडिय़ों ग्रेनिट हाका और स्टीफन लिचस्टनेर के जश्न के तरीके पर फीफा ने जुर्माना भी लगाया। शाचिरी और हाका पर जश्न के दौरान अल्बानियाई ध्वज का प्रतीक (डबल ईगल) बनाने का आरोप लगा था। शाचिरी ने अपने जूते पर कोसोवो का झंडा भी बनाया था। फीफा ने हालांकि उन पर सिर्फ 10,100 डालर का जुर्माना लगाया जबकि इस आचरण के लिए उन्हें दो मैचों के लिए निलंबित किया जा सकता था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News