युवराज सिंह ने पत्नी हेजल के साथ शेयर किया वीडियो, युवी की गोद में दिखा बेटा ''युवराज''

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 02:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के पूर्व धमाकेदार ऑलराउंडर युवराज सिंह जनवरी 2022 में पिता बने थे। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया था। युवराज ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की थी और साथ लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए कहा था। बेटे के जन्म के बाद से ही युवराज और हेजल अपने बेटे की तस्वीर साझा करने से बचते आए हैं। लेकिन अब युवी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आए। 

मदर्ड डे पर युवराज ने अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ एक प्रोमोशनल वीडियो शेयर किया। इसी वीडियो में युवराज के बेटे की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई है। तस्वीरों में युवराज का बेटा उनकी गोद में नजर आया। इस वीडियो में शेयर की गई कुछ तस्वीरों में एक अस्पताल की तस्वीर भी है जो युवराज के बेटे के जन्म की है जिसमें हेजल भी शामिल है। वहीं एक अन्य तस्वीर में हेजल अपने बेटे को गोल में लिए भी नजर आई। 

देखें तस्वीरें 

इससे पहले हाल ही में हेजल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने और युवराज के बेटे की तस्वीर शेयर की थी। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने बेटे की फोटो नहीं दिखाई थी। बेटे की तस्वीर को एडिट करते हुए हेजल ने चहरे पर इमोजी का इस्तेमाल किया था। गौर हो कि 10 जून 2019 को क्रिकेट से संन्यास लिया था। युवराज दो विश्व कप (2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप) में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और दोनों बार उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाही में भारत को विश्व कप जीताने में अहम योगदान दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News