टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 में भारत से भिड़ंत से पहले जिम्बाब्वे कोच का बयान, हमें पता है टीम इंडिया आक्रामक खेलेगी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 03:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 107 रन की करारी हार के बाद जिम्बाब्वे के हेड कोच Justin Sammons ने माना कि उनकी टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई गलतियों से सीख लेनी होगी। अब चेन्नई में होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्होंने साफ कहा है कि उन्हें पता है भारतीय टीम पूरी ताकत के साथ आक्रमण करेगी।

“भारत भी वेस्टइंडीज जैसा खेलेगा”

सैमन्स ने कहा, 'हमें पता है कि भारत भी वेस्टइंडीज की तरह आक्रामक शुरुआत करेगा। वे पीछे नहीं हटेंगे। हमें दबाव में ज्यादा समझदारी से जवाब देना होगा। कई मौकों पर हम थोड़ा अनुमानित (predictable) रहे, जिसे सुधारना होगा।' भारत की अगुवाई Suryakumar Yadav कर रहे हैं और मुकाबला चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या हुई गलती?

मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए मैच में जिम्बाब्वे ने कैच छोड़े और गेंदबाजी में विविधता की कमी दिखी।

Shimron Hetmyer – 34 गेंदों में 85 रन
Rovman Powell – 35 गेंदों में 59 रन
वेस्टइंडीज ने 254/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया

सैमन्स ने माना कि भारत और श्रीलंका की परिस्थितियां अलग हैं। छोटे मैदान और बेहतर बाउंस के कारण मामूली मिसहिट भी छक्के में बदल सकते हैं।

भारत में पहली बार खेलने का अनुभव

कोच ने बताया कि टीम के 11 में से सिर्फ तीन खिलाड़ियों को भारत में खेलने का अनुभव है। बाकी आठ खिलाड़ियों के लिए यह पहला मौका है।

'हरारे में मैदान बड़ा है, श्रीलंका में गेंद धीमी आती है, लेकिन भारत में हालात पूरी तरह अलग हैं। हमें इन परिस्थितियों से जल्दी सीखना होगा।'

मुजरबानी की तारीफ

सैमन्स ने तेज गेंदबाज Blessing Muzarabani की जमकर सराहना की। 4 मैचों में 11 विकेट, औसत 10.27, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 2 विकेट; उन्होंने यह भी कहा कि अगर हेटमायर का शुरुआती कैच लपक लिया जाता, तो मैच की तस्वीर अलग हो सकती थी।

NRR पर भी पड़ा असर

107 रन की हार से जिम्बाब्वे का नेट रन रेट बुरी तरह गिर गया है। अब टीम को न सिर्फ जीत, बल्कि बड़े अंतर से जीत की जरूरत है ताकि सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रह सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News