जीवा धोनी को मिली मैसी का ऑटोग्राफ, कैप्शन में लिखा- कॉमन लव
punjabkesari.in Tuesday, Dec 27, 2022 - 09:48 PM (IST)

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी की 7 साल की बेटी जीवा सिंह धोनी अपने पसंदीदा फुटबॉल खिलाडिय़ों से ऑटोग्राफ मिलने पर खुश हैं। जीवा अर्जेंटीना के पेशेवर फुटबॉलर लियोनेल मैसी की प्रशंसक है। मंगलवार को जीवा के इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक तस्वीर पोस्ट हुई जिसमें वह अर्जेंटीना की टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। उनकी टी-शर्ट पर मैसी का ऑटोग्राफ भी नजर आ रहा है। तस्वीरें में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी भी दिख रही हैं। जीवा के चेहरे पर अपने फेवरेट स्टार से ऑटोग्राफ मिलने की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
जीवा की अपलोड तस्वीर पर कैप्शन दी गई है- लाइक फादर, लाइक डॉटर, कॉमन लव, मैरी क्रिसमस।