अफगानिस्तान के हशमतुल्ला शाहिदी का दोहरा शतक, जानें प्रत्येक टीम से यह रिकॉर्ड किसने बताया

punjabkesari.in Thursday, Mar 11, 2021 - 07:35 PM (IST)

नई दिल्ली : अबुधाबी के मैदान पर जिमबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए अफगानिस्तान ने पहली पारी में 545 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। हशमतुल्ला शाहिदी अफगानिस्तान की ओर से टेस्ट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए। उन्होंने 443 गेंदों में 21 चौके और एक छक्के की मदद से 200 रन बनाए। कप्तान असगर अफगान के साथ उन्होंने चौथे विकेट के लिए 307 रनों की साझेदारी भी की।

अगसर ने 257 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 164 रन बनाए। अब्राहिम जादरान ने 72 तो नसीर जमाल ने 55 रनों का योगदान दिया। जवाब में पहली पारी में खेलने उतरी जिमबाब्वे ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 17 ओवरों में बिना विकेट खोए 50 रन बना लिए हैं।


प्रत्येक टीम के लिए पहली डबल सेंचुरी

ऑस्ट्रेलिया - बिली मर्डोक
इंग्लैंड - टिप फोस्टर
साऊथ अफ्रीका - ऑब्रे फाकनर
वैस्टइंडीज - क्लिफर्ड रोच
न्यूजीलैंड - मार्टिन डोनली
भारत - पॉली उमरीगर
पाकिस्तान - इम्तियाज अहमद
श्रीलंका - ब्रैंडन कुरुप्पु
जिमबाब्वे - डेव ह्यूटन
अफगानिस्तान - हशमतुल्ला शाहिदी
बांगलादेश - मुशफिकुर रहीम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News