जापान में पैनासोनिक ओपन में अजितेश शीर्ष भारतीय

punjabkesari.in Thursday, Sep 26, 2019 - 04:50 PM (IST)

कोबे (जापान) : अजितेश संधू ने पहले दौर में दो अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त 22वें स्थान पर रहते हुए गुरुवार को यहां पैनासोनिक ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में भारतीयों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। गत चैंपियन राहिल गंगजी एक अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त 34वें स्थान पर चल रहे हैं जबकि एस चिकारंगप्पा और खलिन जोशी पार 71 के समान स्कोर के साथ संयुक्त 54वें स्थान पर हैं। 

शिव कपूर (72) संयुक्त 73वें स्थान पर हैं और अगर उन्हें और विराज मादप्पा (74) को कट हासिल करना है तो दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। जापान के तोशिनोरी मूतो, उनके हमवतन शुगो इमाहिरा और चीनी ताइपे के ल्यू वेई चीह छह अंडर 65 के स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News