अनिर्बान लाहिड़ी प्लेयर्स चैम्पियनशिप में ऐतिहासिक जीत के करीब

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 10:09 PM (IST)

पोंट वेंद्रा बीच (फ्लोरिडा) : भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने द प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ एक शॉट की बढ़त बना ली है। लाहिड़ी ने कुल नौ अंडर 207 का स्कोर किया। वह सेबेस्टियन मुनोज, डग गीम, पॉल सेसी और सैम बन्र्स से आगे हैं । लाहिड़ी अपने कैरियर में दूसरी बार 54 होल की बढ़त पर होंगे। इससे पहले भारत के अर्जुन अटवाल (2010 विंदहम चैम्पियनशिप) पीजीए टूर पर जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। द प्लेयर्स इससे पहले दो ही एशियाई कोरियाई के जे चोइ (2011) और सि वू किम (2017) ही जीत सके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News