BCCI ने रोहित शर्मा, इशांत और दीप्ति को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए बधाई दी
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 12:31 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को इस साल देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि क्रिकेट संस्था को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।
बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भारत के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए बधाई हो रोहित शर्मा। वह इस पुरस्कार को हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं।' इसमें लिखा, ‘हमें तुम पर गर्व है ‘हिटमैन'।' बोर्ड ने ट्वीट किया, ‘हमारी आल राउंडर दीप्ति शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिए बधाई। आप नयी ऊंचाईयां हासिल करना जारी रखो।'
खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को 29 अगस्त को दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों के लिए पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की जिसमें रोहित भी शामिल हैं। जबकि इशांत और दीप्ति अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले 27 खिलाड़ियों में शामिल हैं। बीसीसीआई ने इशांत शर्मा और महिला राष्ट्रीय टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को भी अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बधाई दी। बीसीसीआई ने कहा, ‘हमारे सबसे सीनियर टेस्ट गेंदबाज इशांत शर्मा को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार 2020 के लिये बधाई। चैम्पियन बढ़ते रहो।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Cricket World Cup : न्यूजीलैंड से प्रैक्टिस मैच हारी पाकिस्तान, 44 ओवर में ही गंवा दिया 345 का स्कोर

Recommended News
Recommended News

Shani Dev की पूजा में महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना आ सकता है जीवन में संकट

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

इन 5 वजहों से व्यक्ति के हाथ में नहीं टिकता है धन, आप भी जान लें ये Vastu Tips