IPL 2019: गेल दिखाएंगे खेल, 4 छक्के लगाकर सुपर रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 27, 2019 - 08:43 AM (IST)

जालन्धर: किंग्स इलैवन पंजाब की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जब कोलकाता के ईडन गार्डन में आमने-सामने होगी तब पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। गेल के नाम पर अभी आईपीएल करियर में 296 छक्के दर्ज हैं। 

PunjabKesari
अगर वह 4 छक्के और जड़ गए तो वह आईपीएल इतिहास में 300 छक्के दर्ज करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगी। बड़ी बात यह है कि क्रिस गेल पहले से ही सबसे आगे चल रहे हैं। उनके बाद दूसरा नाम महेंद्र सिंह धोनी का है जो 187 छक्के लगा चुके हैं। गेल ने 2012 एडिशन के दौरान अपना 100वां, 2015 के दौरान 200वां छक्का लगाया था।

ओपनिंग मुकाबले में कहर गुजारते हैं गेल
गेल आईपीएल के अपने शुरुआती मैच में हमेशा से धमाकेदार शुुरुआत करते हैं। कुछेक मौकों का छोड़ दिया जाए तो वह अपने पहले मुकाबले को यादगार बनाने में कोई भी मौका नहीं छोड़ते। देखें आंकड़े-

2009: 10(12)
2010: 75(60)
2011: 102(55)*
2012:  2(8)
2013: 92(58)*
2014: 20(7)
2015: 96(56)
2016: 1(4)
2017: 32(21)
2018: 63(33)
2019: 79(47)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News