क्राइस्टचर्च में हमले के बाद क्रिकेटरों ने जताया दुख, जानें किसने क्या कहा

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 06:40 PM (IST)

जालन्धर : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 28 साल के आरोपी ने फेसबुक पर लाइव होकर मस्जिद में दुआ कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी। इस खूनी खेल में 49 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। बड़ी बात यह है कि जब यह खूनी खेल हुआ तब न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही बांलगादेश की टीम के सदस्य उसी मस्जिद में जा रहे थे।  बांगलादेश टीम मैनेजर ने कहा कि हम मस्जिद की ओर जा रहे थे। तभी हमने खून से लथपथ लोगों को बाहर आते देखा। हम गोलियों की आवाज सुनकर फौरन ऊलटे पांव लौट आए। 
वहीं, दूसरी तरफ हमले के बाद सोशल साइट्स पर इसकी खूब निंदा हुई। खिलाडिय़ों ने इसे अविश्वस्नीय माना। कहा गया- न्यूजीलैंड जैसा देश जो कि विश्व में शांति के लिए जाना जाता है, में ऐसा हमला होना बेहद निंदनीय है। खेल सितारों ने इसपर ट्विट भी किए। देखें ट्विट-

Christchurch attack : cricketers expressed their sadness, know who said

Christchurch attack : cricketers expressed their sadness, know who said


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News