DC vs MI : अक्षर पटेल से छूटा कैच, पकड़ते तो सीजन का बैस्ट होता, देखें Video
punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 09:59 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 के 29वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए दिल्ली के गेंदबाजों को शुरू से ही परेशान किया। 18वें ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंदबाजी के दौरान नमन धीर और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर धीर ने लेंथ बॉल को लॉन्ग-ऑफ की दिशा में जोर से मारा। बाउंड्री पर खड़े दिल्ली कप्तान अक्षर पटेल ने कमाल की छलांग लगाकर हवा में गेंद पकड़ ली लेकिन वह अपना बैलेंस बरकरार नहीं रख पाए। छक्का रोकने के लिए अक्षर को गेंद हवा में ही छोड़नी पड़ी। यह शानदार प्रयास था, लेकिन कैच अधूरा रहा। अगर यह पकड़ा जाता तो टूर्नामेंट के सबसे यादगार कैचों में शुमार होता।
Watching this on looop 🔁👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
🎥 Athleticism at its best from Axar Patel to almost grab an absolute blinder 🤯
Updates ▶ https://t.co/sp4ar866UD#TATAIPL | #DCvMI | @DelhiCapitals | @akshar2026 pic.twitter.com/MiyniHeCMW
ऐसी रही मुंबई की पारी
मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन ओपनिंग पर आए। रोहित फिर से बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे। उन्होंने मिचेल स्टार्क पर अटैक तो किया लेकिन 5वें ओवर में 18 रन बनाकर विपराज निगम का शिकार हो गए। इस दौरान रिकेल्टन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर कुछ अच्छे शॉट लगाए। 8वें ओवर में रिकेल्टन 25 गेंदों पर 41 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार शुरू हो गए। वह लय में दिख रहे थे। उन्होंने तिलक के साथ मिलकर 13 ओवर में स्कोर 135 तक पहुंचा दिया। 14वें ओवर में सूर्यकुमार का विकेट गिर गया। उन्होंने 28 गेंदों पर 40 रन बनाए। कप्तान हादिक पांड्या महज 2 रन बनाकर विपराज की गेंद पर आऊट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा ने बड़े शॉट लगाए। तिलक ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। तो वहीं, नमन धीर ने 17 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर स्कोर 5 विकेट खोकर 205 तक पहुंचा दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार