IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने क्रिस वोक्स की जगह इस खतरनाक तेज गेंदबाज को टीम में किया शामिल

punjabkesari.in Monday, Sep 13, 2021 - 12:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में जानकारी दी थी कि ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से आईपीएल 2021 के शेष सत्र से अपना नाम वापस ले लिया है। अब दिल्ली कैपिटल्स ने वोक्स के प्रतिस्थापन की घोषणा की है। टीम में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन द्वारशुइस को वोक्स के प्रतिस्थापन के रूप में साइन किया है। 

 दिल्ली कैपिटल्स ने एक बयान में कहा, आईपीएल 2021 के पहले हाफ में 3 मैचों में 5 विकेट लेने वाले इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आगे कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के शेष सत्र के लिए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन द्वारशुइस को वोक्स के प्रतिस्थापन के रूप में घोषित किया है। द्वारशुई ने 82 टी20 मैचों में 23.73 की औसत से 100 विकेट लिए हैं। बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलने वाले इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के इतिहास में 69 मैचों में 85 विकेट के साथ छठे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

आईपीएल का 14वां सीजन मई में कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था जो अब 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ फिर से शुरू होगा। इसके बाद अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा। शारजाह 24 सितंबर को अपने पहले गेम की मेजबानी करेगा जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत होगी। कुल 13 मैच दुबई में, 10 शारजाह में और 8 अबू धाबी में होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News