ऋषभ पंत की बहन की शादी, संगीत समारोह में धोनी और रैना ने जमकर लगाए ठुमके, VIDEO
punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 11:49 AM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी होने वाली है। मसूरी में सोमवार को मेहंदी समारोह के साथ ही शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। मंगलवार को संगीत समारोह में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और पंत जैसे भारतीय क्रिकेट सितारों ने डांस फ्लोर पर धमाल मचाया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी और रैना मशहूर सूफी गाने 'दमा दम मस्त कलंदर' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ समारोह में शामिल होने देहरादून पहुंचे, जबकि रैना अपनी पत्नी प्रियंका के साथ थे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के भी शादी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। वहीं गौतम गंभीर भी समारोह में शिरकत करेंगे।
Rishabh Pant , MS Dhoni & Suresh Raina dancing together 🕺🕺😂😂 pic.twitter.com/b03FSVUvGv
— Riseup Pant (@riseup_pant17) March 11, 2025
पंत दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और सोमवार सुबह भारत लौटे। साक्षी पंत व्यवसायी अंकित चौधरी से शादी करने जा रही हैं। दोनों ने लगभग 9 साल तक डेटिंग करने के बाद पिछले साल सगाई की थी। जनवरी 2024 में लंदन में साक्षी पंत की सगाई समारोह में धोनी भी शामिल हुए थे। यूके में पढ़ाई करने वाली साक्षी अपनी यात्रा की तस्वीरों और ट्रेंडी आउटफिट्स की बदौलत सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं।