बेटी जीवा के साथ केक बनाते हुए दिखे धोनी, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 08:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास के बाद अपनी फैमिली को पूरा समय दे रहें हैं। धोनी की अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होती रहती है जिसमें वह अपने परिवार के संग समय बिताते हुए दिख जाते हैं। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें अपने बेटी जीवा के साथ दिखाई दे रहें हैं।
इस वायरल वीडियो में धोनी बेटी जीवा के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिख रहें हैं। इस वीडियो में धोनी बेटी जीवा को अपने पांव पर रखकर चला रहें हैं और दूसरी वीडियो में जीवा माइक्रोवेव में केक को बनते देख खुश हो रही हैं। केक को बनता देख धोनी और जीवा एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हैं। धोनी और उनकी बेटी जीवा की इस वीडियों को धोनी के फैंस खूब पसंद कर रहें हैं।
गौर हो कि इससे पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी जिसमें वह दुबई के चिड़ियाघर में जानवरों को खाना खिला रही थी। साक्षी के साथ उस समय बेटी जीवा भी थी और वह भी जानवरों को खाना खिलाते हुए दिखाई दी थी। साक्षी ने इन सब की फोटो अपने इंस्टा अकाउंट परर शेयर की थी।