आईपीएल से बाहर होने के बाद रांची की सड़कों पर दिखे धोनी, वायरल हुई तस्वीर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 05:36 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाईक प्रेम जग जाहिर है। वह जब कभी भी क्रिकेट के मैदान से फुर्सत निकालते हैं तो वह अपनी बाईक पर सैर करने के लिए निकल जाते हैं। हाल ही में धोनी की सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी बाईक पर रांची की सड़कों पर घूम रहें है। 

PunjabKesari

आईपीएल से बाहर होने के बाद धोनी इस समय अपने घर रांची में हैं। रांची में वह अपने शौक को पूरा कर रहें हैं। धोनी रांची की सड़को पर अपनी सबसे पुरानी बाईक लेकर शहर में घूम रहें है। धोनी में बाईक को लेकर दीवानगी अभी तक है। वह जब भी कोई नई बाईक देखते हैं वह उसे खरीद लेेते हैं। धोनी के पास बाईक अच्छा खासा क्लेकशन है।

बता दें कि धोनी ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह सिर्फ आईपीएल के मैच के दौरान ही मैदान पर दिखाई देंगे। धोनी अपनी सबसे पसंदीदा बाईक से रिंग रोड पर सिमलिया स्थित अपने घर से कहीं जा रहे थे। उन्होंने इस दौरान पीछे बैग भी टांगा हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News