बजाज ने ऐस की मदद से खेला 65 कार्ड, केजीए चैलेंज में दूसरे स्थान पर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2023 - 09:31 PM (IST)

बेंगलुरु : भारतीय गोल्फर दिव्यांशु बजाज ने मंगलवार को केजीए चैलेंज के शुरुआती दौर में ऐस (एक शॉट में गेंद को होल में पहुंचाना) की मदद से सात अंडर 65 का शानदार कार्ड खेला। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज जर्मनी क माइकल हिरमेर से एक शॉट पीछे है। बजाज के अलावा कार्तिक शर्मा और मारिमुथु जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने भी अच्छी शुरुआत की। दोनों खिलाड़ी अमन राज के साथ छह अंडर 66 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है। खलिन जोशी ने चार अंडर 68 का कार्ड खेला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News

Recommended News