रविचंद्रन अश्विन ने 100वें टेस्ट में बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, चौथे सबसे बड़ा, बतौर क्रिकेटर होगा मान

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 03:20 PM (IST)

खेल डैस्क : धर्मशाला टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट लेते ही भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया। अश्विन ने इस लिस्ट में अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया जोकि 35 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। इसी टेस्ट सीरीज में 500 विकेट पूरे करने वाले अश्विन ने धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए। मारें नजर-  


एक पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट
67 मुथैय्या मुरलीधरन (श्रीलंका)
37 शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)
36 रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड), रविचंद्रन अश्विन (भारत)
35 अनिल कुंबले (भारत)
34 रंगना हैराथ (श्रीलंका)
इस लिस्ट में अश्विन के पास इसी साल ही शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ने को मौका है। लिस्ट में टॉप पर 67 बार 5 विकेट हॉल के साथ मुरलीधरन पर टॉप पर हैं लेकिन अश्विन निश्चित तौर पर आने वाले कुछ सालों में दूसरी स्थान पर मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आएंगे।

 

 

भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट
36 रविचंद्रन अश्विन
35 अनिल कुंबले
25 हरभजन सिंह
23 कपिल देव
16 बी चंद्रशेखर

 

 

ENG vs IND, Ravichandran Ashwin, Ashwin 5 records in 100th test, Ashwin, Team india, cricket news, sports, इंग्लैंड बनाम भारत, रविचंद्रन अश्विन, अश्विन के 100वें टेस्ट में 5 रिकॉर्ड, अश्विन, टीम इंडिया, क्रिकेट समाचार, खेल

 


अश्विन के विभिन्न देशों के खिलाफ विकेट
5 बनाम अफगानिस्तान
114 बनाम ऑस्ट्रेलिया
23 बनाम बांग्लादेश
114 बनाम इंगलैंड
66 बनाम न्यूजीलैंड
57 बनाम साऊथ अफ्रीका
62 बनाम श्रीलंका
75 बनाम विंडीज

 

 

 

किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट विकेट
114 - रविचंद्रन अश्विन बनाम ऑस्ट्रेलिया
114 - रविचंद्रन अश्विन बनाम इंग्लैंड
111 - अनिल कुंबले बनाम ऑस्ट्रेलिया
99 - कपिल देव बनाम पाकिस्तान
95 - भागवत चन्द्रशेखर बनाम इंग्लैण्ड
95 - हरभजन सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया

 

 

100वें टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ मैच-रिटर्न
9/128 - रविचंद्रन अश्विन (भारत) बनाम इंग्लैंड, धर्मशाला, 2024
9/141 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) बनाम बैन, चैटोग्राम, 2006
8/231 - शेन वार्न (ऑस्ट्रेलिया) बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2002
7/151 - कपिल देव (भारत) बनाम पाकिस्तान, कराची, 1989
7/176 - अनिल कुंबले (भारत) बनाम श्रीलंका, अहमदाबाद, 200


मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने धर्मशाला टेस्ट जीतते ही इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली। इंगलैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत 477 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड दूसरी पारी में 195 रन ही बना पाई। जो रूट ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने पांच, बुमराह और कुलदीप यादव ने 2-2 तो जडेजा ने एक विकेट हासिल किया। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह 

इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News