ENG vs SA : रिजा हैंडरिक्स ने लगातार तीसरे टी-20 में लगाया अर्धशतक, बनाया यह रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 09:12 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका को क्विटंम डिकॉक के साथ ओपनिंग क्रम पर शानदार क्रिकेटर मिल गया है। रिजा हैंडरिक्स ने साऊथहैप्मटन के मैदान पर लगातार तीसरे टी-20 में अर्धशतक लगाकर इसे सही साबित भी कर दिया। 3 टी-20 मैचों की सीरीज का यह निर्णायक मैच रहा जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इसमें हैंडरिक्स ने 70 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। ब्रिस्टन के मैदान पर खेले गए पहले टी-20 में उन्होंने 33 गेंदों में 57 रन बनाए थे। इसके बाद कार्डिफ के मैदान पर उनके बल्ले से 32 गेंदों में 53 रन निकले। अब साऊथहैम्पटन के मैदान पर खेले गए तीसरे टी-20 में उन्होंने 50 गेंदों में 70 रन बनाए जिसमें नौ चौके भी शामिल थे। 

 

दक्षिण अफ्रीका की पारी की बात की जाए तो उनकी शुरूआत खराब रही थी। क्विंटन डिकॉक शून्य पर ही पवेलियन लौट गए थे। लेकिन हैंडरिक्स ने रिले रोसोव के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। रोसोव ने 18 गेंदों में छह चौकों की मदद से 31 रन बनाए। इसके बाद माक्ररम ने एक छोर संभाला और हैंडरिक्स का पूरा साथ दिया। हैंडरिक्स 70 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आऊट हो गए। हालांकि माक्ररम ने 36 गेंदों पर 51 तो कप्तान मिलर ने 9 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 191 रन तक पहुंचा दिया। 

 

हैंडरिक्स पहली बार चर्चा में तब आए थे जब उन्हें अपने डैब्यू मुकाबले में शतक जड़ा था। 2018 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लीकेल के मैदान पर खेले गए वनडे मुकाबले में उन्होंने 114 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। हैंडरिक्स ने इस दौरान 89 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाए थे। उनसे पहले साऊथ अफ्रीका के कोलिन इंग्राम 124 बनाम जिमबाब्वे और टैम्बा बावुमा 113 बनाम आयरलैंड भी डैब्यू पर शतक लगा चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News