धोनी को मैच दौरान उनकी ‘दीवानी’ ने किया प्रपोज, साक्षी हो गई ट्रोल्ड

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 04:50 PM (IST)

जालन्धर : राजस्थान और चेन्नई के बीच पुणे में खेले गए मैच के दौरान दो बेहद खास घटनाएं हुईं। मजे की बात यह रही कि दोनों एमएस धोनी के साथ हुईं। पहली घटना में एक क्रिकेट फैंस धोनी के पांव छूने के लिए मैदान के अंदर तक घुस गया तो वहीं दूसरी घटना में एक महिला फैन ने धोनी का दिल छूने की कोशिश की। मतलब धोनी की उक्त फैन एक बड़ा पोस्टर लेकर आई थी जिसके माध्यम से वह धोनी को प्रपोज कर रही थी। उक्त फैंस की फोटो जैसे ही सोशल साइट्स पर अपलोड हुईं, लोगों ने धोनी की पत्नी साक्षी को ट्रोल्ड करना शुरू कर दिया। कुछेक ने लिखा- आखिर समझा क्यों साक्षी धोनी के हर मैच दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। साक्षी के साथ तो वहीं स्थिति है, नजरें हटीं, दुर्घटना घटी। वहीं, कुछेक ने लिखा- धोनी की दीवानगी इस कद्र बढ़ रही हैं कि लोग उनकी एक झलक तक पाने के लिए बेताब रहते हैं।
PunjabKesari

उक्त महिला की फोटो मैच खत्म होने के बाद भी सोशल साइट्स पर ट्रेंड करती रही। महिला ने जो पोस्टर पकड़ा था उसपर लिखा था कि मैं अपने फ्यूचर हसबैंड से माफी मांगना चाहती हूं। हालांकि कुछ दिनों पहले ही एक क्रिकेट फैन ने धोनी की वाइफ को भी प्रपोज किया था। फैन ने अपने हाथ में एक पोस्टर पकड़ा था जिसपर लिखा था- माही भाई आई एम सॉरी, बट आई लव साक्षी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News