फीडे ग्रां प्री शतरंज 2022 – भारत से विदित और हरिकृष्णा पर होंगी नजरे
punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 06:53 AM (IST)

बर्लिन,जर्मनी ( निकलेश जैन ) शतरंज मे विश्व चैम्पियन को चुनौती कौन देगा यह फीडे कैंडीडेट के विजेता से तय होता है और फीडे कैंडीडेट 2022 के आठ मे छह स्थान पर तो खिलाड़ी पहले ही चयनित हो चुके है पर अंतिम दो स्थान 3 फीडे ग्रां प्री के बाद तय होंगे ।
अब से दो सप्ताह में, बर्लिन विश्व शतरंज द्वारा आयोजित फीडे ग्रां प्री सीरीज 2022 के पहले दौर की मेजबानी करेगा। 3 से 17 फरवरी तक इस टूर्नामेंट मे कुल 16 खिलाड़ी चार वर्गो मे विभाजित होकर खेलेंगे । भारत से ग्रांड मास्टर विदित गुजराती विश्व कप से चयनित होकर इसमें जगह बनाने मे कामयाब रहे थे तो ग्रांड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा को चीन के वेई यी से हटने की वजह से अंतिम समय मे स्थान मिला है । प्रतियोगिता में कुल 150,000 यूरो पुरस्कार राशि रखी गयी है ।
विदित को प्रतियोगिता के पूल सी में यूएसए के लेवोन अरोनियन , रूस के डेनियल डुबोव और जर्मनी के विन्सेंट केमर के साथ जगह दी गयी है जबकि हरिकृष्णा को पूल डी में यूएसए के वेसली सो और लेनियर दोमिंगेज और स्पेन के अलेक्सी शिरोव के साथ जगह दी गयी है । हर वर्ग के विजेता को सीधे सेमी फाइनल में प्रवेश दिया जाएगा ।
Pool A:
1. Alexander Grischuk (Russia), 2764
2. Hikaru Nakamura, (USA), 2736
3. Dmitry Andreikin (Russia), 2724
4. Etienne Bacrot (France), 2642
Pool B:
1. Ding Liren (China), 2799
2. Richard Rapport (Hungary), 2763
3. Vladimir Fedoseev (Russia), 2704
4. Grigoriy Oparin (Russia), 2681
Pool C:
1. Levon Aronian (USA), 2772
2. Vidit Gujrathi (India), 2727
3. Daniil Dubov (Russia), 2720
4. Vincent Keymer (Germany), 2664
Pool D:
1. Wesley So (USA), 2772
2. Leinier Dominguez (USA), 2752
3. Pentala Harikrishna (India), 2717
4. Alexei Shirov (Spain), 2704