FIFA 2022 : क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराया, हासिल किया तीसरा स्थान

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 10:55 PM (IST)

खेल डैस्क : पिछले विश्व कप की उप-विजेता क्रोएशिया ने शनिवार को यहां फीफा विश्व कप के तीसरे स्थान के प्लेऑफ में मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। क्रोएशिया के लिए जोस्को ग्वर्डिओल और मिसलव ने गोल किए जबकि मोरक्को की ओर से अचरफ दारी में एकमात्र गोल किया। सभी गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। क्रोएशिया 2018 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था जहां उन्हें फ्रांस से हार झेलनी पड़ी थी।

 

 

क्रोएशिया के जीतने के साथ ही यूरोपीयन टीमों द्वारा लगातार 11वें एडिशन में तीसरा स्थान हासिल करने की परंपरा बरकरार रही है। आखिरी बार 1978 में गैर-यूरोपीय देश ब्राजील तीसरे स्थान पर रहा था। यह मैच इटली के खिलाफ खेला गया था जिसमें ब्राजील 2-1 से जीती थी। क्रोएशिया की अगर बात की जाए तो पिछले दो विश्व कप के दौरान उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ दो मैच ही गंवाए हैं। क्रोएशिया ने इस दौरान 6 मैच जीते जबकि 6 ड्रा करवाए हैं। पिछले विश्व कप में वह फ्रांस से फाइनल में 2-4 से हारी थी जबकि अब अर्जेंटीना से 0.3 से। 

 

 

खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बनकर इतिहास रच चुके मोरक्को ने अशरफ डारी के नौंवे मिनट में किए गए गोल से स्कोर 1-1 किया। मिस्लाव ओरेसिच ने 42वें मिनट में खूबसूरत गोल से अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया और यह निर्णायक साबित हुआ। इस तरह ओरेसिच के गोल ने सुनिश्चित किया कि कप्तान लुका मोड्रिच 37 वर्ष जीत के साथ विश्व कप के अंतिम मैच से विदा हों। पहले हाफ की शुरूआत में क्रोएशियाई टीम ने तेज खेल दिखाया जिसका फायदा उसे मिला। 

 

FIFA 2022. fifa news in hindi, fifa world cup, Croatia vs Morocco, football news in hindi,  फीफा 2022. फीफा समाचार हिंदी में, फीफा विश्व कप, क्रोएशिया बनाम मोरक्को, फुटबॉल समाचार हिंदी में

 

मोरक्को के सोफयान अमराबात के आंद्रेज क्रेमारिच को गिराने पर फाउल के कारण क्रोएशिया को फ्री किक मिली। लोवरो माएर ने किक कर इसे पेनल्टी बॉक्स के ऊपर उछाला जहां इवान पेरिसिच ने सिर से शॉट लगाकर इसे जोस्को ग्वारडियोल की ओर किया और मास्क पहने इस खिलाड़ी ने उछलकर हेडर से 13 गज की दूरी से सीधे इसे नेट में डालकर अपनी टीम को आगे कर दिया। पर क्रोएशिया की यह बढ़त एक मिनट तक ही रह सकी। मोरक्को ने नौंवे मिनट में फ्री किक पर गोल कर स्कोर बराबर किया।

 

FIFA 2022. fifa news in hindi, fifa world cup, Croatia vs Morocco, football news in hindi,  फीफा 2022. फीफा समाचार हिंदी में, फीफा विश्व कप, क्रोएशिया बनाम मोरक्को, फुटबॉल समाचार हिंदी में
हाकिम जियेच ने लंबा शॉट लगाया जो डिफ्लेक्ट होता हुआ जा रहा था, मोडरिच ने इसे दूर करने की कोशिश की लेकिन डारी ने पांच गज की दूरी से क्रोएशियाई गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविच को पछाड़ते हुए हेडर से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। यह डारी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल भी था। दोनों टीमें बढ़त लेने की कोशिश में जुटी थीं और कुछ मौके भी बना रही थीं। पर बाजी मारी क्रोएशिया ने जिसके लिए ओरिसिच ने मोरक्को बॉक्स की बाईं ओर से दूर से दनदनाता सीधा शॉट लगाया जो क्रासबार हिट कर गोल में पहुंच गया। इस रोकने के लिए मोरक्को के गोलकीपर यासिने बोनोऊ के पास कोई मौका नहीं था। 

 

गोल की खोज में जुटी क्रोएशिया ने दूसरे हाफ में भी आक्रामकता दिखाई। उसकी अग्रिम पंक्ति ने मोरक्को की रक्षात्मक पंक्ति की कई बार परीक्षा भी ली। पर क्रोएशियाई टीम अपनी बढ़त को और नहीं बढ़ा सकी। क्राएशिया को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 0-3 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को को गत चैम्पियन फ्रांस से 0-2 से हार मिली थी। मोरक्को के लिए हालांकि यह विश्व कप यादगार रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News