हंगरी ग्रां प्री : Max Verstappen ने फार्मूला सत्र की 8वीं जीत दर्ज की

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 10:24 PM (IST)

बुडापेस्ट : फार्मूला वन चैम्पियन मैक्स वर्स्टेपेन ने ‘स्पिन और सत्र के सबसे खराब शुरूआती स्थान’ की बाधाओं से वापसी करते हुए रविवार को यहां हंगरी ग्रां प्री में जीत दर्ज की। यह सत्र की उनकी आठवीं जीत है जिससे वर्स्टेपेन ने चार्ल्स लेक्लर पर 80 अंक की बढ़त बना ली है। मर्सिडीज के लिए लगातार दूसरी रेस में दोनों कारें पोडियम स्थान पर रहीं। 

7 बार के फार्मूला वन चैम्पियन लुईस हैमिल्टन से सातवें स्थान से वापसी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया जबकि उनके साथी और जार्ज रसेल तीसरे स्थान पर रहे। कार्लोस सेंज जूनियर फेरारी के लिये चौथे स्थान पर रहे। लेकलर्क रेडबुल के सर्गियो पेरेज से एक स्थान पीछे छठे स्थान पर रहे। वस्र्टापेन की सत्र की 8वीं जीत उनके करियर की 28वीं जीत थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News