IND v SL 1st Test : भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 04:14 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और श्रीलंका के बीच आज मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहली पारी में रविंद्र जडेजा की 175 रन की नाबाद शतकीय पारी के बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 174 रन पर सिमट गई और भारत ने फॉलोऑन दे दिया। 400 रन से पीछे श्रीलंका की दूसरी पारी भी 178 रन पर सिमट गई और यह मैच पारी और 222 रन के अंतर से हार गई। भारत की तरफ से इस मैच में जडेजा ने शतक जड़ा और अपने नाम 9 विकेट हासिल की।  

तीसरा दिन

श्रीलंका की दूसरी पारी

  • श्रीलंका की टीम का आखिरी विकेट अश्विन ने लिया। अश्विन ने लाहिरू कुमारा को 4 रन पर आउट करके श्रीलंका की दूसरी पारी को 178 रन पर ऑलआउट कर दिया।
  • श्रीलंका की टीम को 9वां झटका मोहम्मद शमी ने दिया। शमी ने विश्व फर्नाडों को शून्य पर आउट करके अपना दूसरा शिकार बनाया।
  • लसिथ एम्बुलडेनिया लगातार अपनी रक्षात्मक तकनीक से भारतीय गेंदबाज को थका रहे थे। पर जडेजा की गेंद पर वह विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा कर आउट हो गए। लसिथ 2 रन बनाकर आउट हुए।
  • जडेजा अपना तीसरा शिकार सुरंगा लकमल को बनाया। पहली पारी की तरह ही लकमल दूसरी पारी में भी शून्य पर चलते बने। 
  • क्रीज पर पैर जमा चुके एंजेलो मैथ्यूज को जडेजा ने अपनी गेंद पर फंसाया। मैथ्यूज 28 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। 
  • अश्विन ने चरिथ असलंका को 20 रन पर विराट कोहली के हाथों कैच आउट करवाकर भारतीय टीम को 5वीं सफलता दिलाई। 
  • श्रीलंका की चौथी विकेट डीसिल्वा के रूप में गिरी जिन्होंने जडेजा की गेंद पर श्रेयस को कैच थमाने से पहले 58 गेंदों में 30 रन बनाए। 
  • क्रीज पर अच्छा समय बीता चुका श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को शमी ने अपनी गेंद का शिकार बनाया। शमी ने करूणारत्ने को 27 रन पर आउट करके टीम को सफलता दिलाई।
  • श्रीलंका की टीम को दूसरा झटका भी अश्विन ने ही दिया। अश्विन ने पाथुम निसांका को 6 रन पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया। 
  • भारतीय कप्तान ने श्रीलंका को फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन के बाद बल्लेबाजी के लिए श्रीलंकाई टीम ने अपना पहला विकेट गंवा लिया है। अश्विन ने सलामी बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने को शून्य पर आउट किया।

श्रीलंका की पहली पारी

  • विश्वा फर्नाडों को जडेजा ने अपना चौथा शिकार बनाया। फर्नांडों शून्य पर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने लाहिरू कुमारा को शून्य पर आउट करके श्रीलंका की पहली पारी 174 पर सिमेट दी। जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए।
  • भारतीय टीम को 8वीं सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। शमी की सटीक बाउंसर का लसिथ एम्बुलडेनिया के पास कोई जवाब नहीं था और मयंक अग्रवाल को कैच थमा कर शून्य पर आउट हुए। 
  • डिकवेला के आउट होने के बाद जडेजा ने सुरंगा लकमल को भी अपने जाल में फंसाया और शून्य पर आउट कर चलता किया। लकमल जडेजा के तीसरे शिकार बने।
  • बल्लेबाजी में कमाल दिखाने के बाद जडेजा ने गेंदबाजी में भी कमाल का करते हुए श्रीलंका की टीम को छठा झटका दिया। जडेजा ने निरोशन डिकवेला को 2 रन पर आउट कर भारतीय टीम को सफलता दिलाई।
  • तीसरे दिन श्रीलंका की शुरूआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही असलंका का विकेट गंवा दिया। बुमराह ने असलंका को 29 रन पर आउट करके भारत को 5वीं सफलता दिलाई।

 दूसरा दिन 

  • दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बन लिए हैं। श्रीलंका की टीम भारत से अब भी  466 रन पीछे है।
  • श्रीलंका की टीम को चौथा झटका अश्विन ने दिया। अश्विन ने धनंजय डिसिल्वा को एक रन पर आउट करके भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई।
  • भारत की तीसरी सफलता एंजेलो मैथ्यूज के विकेट के साथ मिली। वह भी एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस दौरान बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे। मैथ्यूज  ने 39 गेंदों पर 22 एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए। 
  • कप्तान दिमुथ करुणारत्ने रविंद्र जडेजा की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्होंने 28 रन की पारी खेली।
  • लाहिरु थिरिमाने 17 रन की छोटी पारी खेलकर अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए और पवेलियन लौटे। 

भारत ने 574 रन पर पारी घोषित की

  • जयंत यादव लंच के बाद मात्र 2 रन बनाकर विश्व फर्नांडो की गेंद पर थिरिमाने के हाथों कैच आउट होकर अपना विकेट गंवा बैठे। 
  • अश्विन अर्धशतकीय पारी खेलकर लकमाली की गेंद पर डिकवेला के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 82 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। 

पहला दिन 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 6 विकेट गंवाकर 357 रन बनाए। हनुमा विहारी ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि ऋषभ पंत शतक से चूक गए। विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली लेकिन बड़ी पारी से चूक गए। 

  • ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की लेकिन वह शतक पूरा करने से मात्र 4 रन से चूक गए और लकमाली की गेंद पर बोल्ड हो गए। 
  • श्रेयस अय्यर 48 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। 
  • हनुमा विहारी अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। वह विश्व फर्नांडो की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे और बोल्ड हो गए। उन्होंने 128 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। 
  • विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 45 रन बनाकर एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाए। 
  • मयंक अग्रवाल 33 रन पर खेल रहे थे जब एम्बुलडेनिया की गेंद एलबीडब्ल्यू आउट होकर अपना विकेट गंवा बैठे। 
  • रोहित शर्मा 28 गेंदों 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। वह लाहिरू कुमारा की गेंद पर लकमल के हाथों कैच आउट हुए। 

टेस्ट कप्तान के रूप में यह रोहित का पहला मुकाबला है। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टेस्ट है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 12वें भारतीय क्रिकेटर हैं। भारतीय क्रिकेटरों में 33 साल के कोहली से पहले सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह और इशांत शर्मा 100 टेस्ट खेलने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। भारत ने तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों जबकि श्रीलंका ने तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया है। 

भारत ने मध्यक्रम में लंबे समय से खेल रहे अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर किए जाने के बाद हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर को मौका दिया है। रोहित के साथ पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है। स्पिन विभाग में चोट से उबरने वाले रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव और रविंद्र जडेजा जिम्मेदारी संभालेंगे।

हेड टू हेड
कुल मैच - 44 
भारत - 20 जीते 
श्रीलंका - 7 जीते 
ड्रॉ - 17  

पिच रिपोर्ट 
मोहाली की पिच वह है जहां तेज गेंदबाजों को जल्दी कुछ मदद मिलेगी। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच बल्लेबाजों के लिए  पिच पर समय बिताने में मदद मिलेगी। वहीं स्पिनर भी अहम भूमिका निभाएंगे। 

प्लेइंग इलेवन 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, पथुम निसानका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News