भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास, जानें कौन रहा है टॉप स्कोरर, किसने चटकाए सर्वाधिक विकेट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 03:05 PM (IST)

खेल डैस्क : मोहाली के मैदान पर भारत और श्रीलंका की टीमें 45वीं बार टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। भारत वर्तमान में श्रीलंका के 16 में से 9 सीरीज जीत चुका है। आखिरी सीरीज 2017 में हुई थी जब विराट कोहली के बल्ले से दोहरा शतक निकला था। वैसे दोनों टीमें पहली बार 1982 में मिलीं जब श्रीलंका ने एक मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत आई थी। यह मैच ड्रॉ हुआ था। अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक 13 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इसके बाद भारत की ओर से विराट कोहली (9) का नाम आता है।  बतौर प्लेयर सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 25 मैच खेले हैं। देखें भारत-श्रीलंका सीरीज के प्रमुख आंकड़ें- 

India vs Sri Lanka Test history, IND vs SL, cricket news in hindi, sports news, india vs srilanka, Sachin Tendulkar, Virat kohli, भारत vs श्रीलंका

भारत-श्रीलंका सीरीज के परिणाम
1982-1983 भारत बनाम श्रीलंका (ड्रॉ 0-0)
1985-1986 श्रीलंका बनाम भारत (श्रीलंका 1-0)
1986-1987 भारत बनाम श्रीलंका (भारत 2-0)
1990-1991 भारत बनाम श्रीलंका (भारत 1-0)
1993-1994 श्रीलंका बनाम भारत (भारत 1-0)
1993-1994 भारत बनाम श्रीलंका (भारत 3-0)
1997-1998 श्रीलंका बनाम भारत (ड्रॉ 0-0)
1997-1998 भारत बनाम श्रीलंका (ड्रॉ 0-0)
2001-2002 श्रीलंका बनाम भारत (श्रीलंका 2-1)
2005-2006 भारत बनाम श्रीलंका (भारत 2-0)
2008-2009 श्रीलंका बनाम भारत (श्रीलंका 2-1)
2009-2010 भारत बनाम श्रीलंका (भारत 2-0)
2010-2011 श्रीलंका बनाम भारत (ड्रॉ 1-1)
2015-2016 श्रीलंका बनाम भारत (भारत 2-1)
2017-2018 श्रीलंका बनाम भारत (भारत 3-0)
2017-2018 भारत बनाम श्रीलंका (भारत 1-0)
--------
कुल सीरीज 16, भारत ने जीती 9, श्रीलंका ने जीती 3, ड्रा रहीं 4
--------
India vs Sri Lanka Test history, IND vs SL, cricket news in hindi, sports news, india vs srilanka, Sachin Tendulkar, Virat kohli, भारत vs श्रीलंका

सर्वोच्च स्कोर : 1997 में श्रीलंका ने 952/6 पर पारी घोषित की थी। 
न्यूनतम स्कोर : 1990 में श्रीलंका 82 पर ऑल-आउट हो गई थी।
सबसे ज्यादा स्कोर : सचिन तेंदुलकर ने 25 मैचों में 1995 रन बनाए।
बैस्ट व्यक्तिगत स्कोर : 340 रन 1 पारी में सनथ जयसूर्या ने बनाए थे। 
एक सीरीज में सर्वाधिक स्कोर : कोहली 610 रन (2017 में)
- दोनों टीमों के शतक : कुल 115
सर्वाधिक शतक : सचिन तेंदुलकर 9
सर्वाधिक विकेट : मुरलीधरन 105

भारत बनाम श्रीलंका पिछले 6 मुकाबले

India vs Sri Lanka Test history, IND vs SL, cricket news in hindi, sports news, india vs srilanka, Sachin Tendulkar, Virat kohli, भारत vs श्रीलंका
- भारत 63 रन से जीता
- भारत 278 रनों से जीता
- भारत 117 रनों से जीता
- मैच ड्रॉ
- भारत पारी, 239 रन से जीता
- मैच ड्रॉ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News