आंद्रे रसैल ने युवराज के एक पारी में मारे छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 11:10 PM (IST)

जालन्धर : चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के बल्लेबाज आंद्रे रसैल ने आंधी ला दी। महज 36 गेंदों का सामना कर ताबड़तोड़ 88 रन ठोकने वाले रसैल ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 11 छक्के भी लगाए। ऐसा कर उन्होंने युवराज सिंह, एडम गिलक्रिस्ट और मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रसैल इस कदर चेन्नई के गेंदबाजों पर हावी थे कि हर गेंद स्टेडियम के बाहर मारने की जुगत में लगे रहे। मैच दौरान उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया वो भी छक्का मारने का प्रयास था। रसैल ने 244 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे।

आईपीएल के इतिहास में एक पारी के दौरान सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। गेल ने 2013 सीजन दौरान पुणे वारियर्स के खिलाफ 66 गेंद में बनाए 175 रन के दौरान 17 छक्के मारे थे। क्रिस गेल की स्ट्राइक तब 265 रही थी। इसके बाद ब्रैंडन मैक्कुलम का नाम आता है जिन्होंने 2008 में आईपीएल की शुरुआत दौरान पहले ही मैच में 158 रन ठोक दिए थे। इस पारी के दौरान मैक्कुलम ने 13 छक्के लगाए थे। इसके बाद क्रिस गेल (13), एबी डीविलियर्स (12), क्रिस गेल (12) का नाम आता है। 

बता दें कि युवराज सिंह ने भी दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान 29 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान युवराज ने चौका तो महज एक लगाया था लेकिन छक्के लगाए थे नौ। वहीं, एडम गिलक्रिस्ट (10), मुरली विजय  (11), सनथ जयसूर्या (11) उनसे ऊपर चल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News