IPL 2022 : कौन हैं यश दयाल, GT vs RR मैच में पहली ही ओवर में चटकाई विकेट

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 10:14 PM (IST)

खेल डैस्क : नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोट्र्स एकेडमी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11 में यश दयाल ने डैब्यू किया। यश ने आईपीएल की अपनी पहली ही ओवर में पड्डिकल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पड्डिकल खाता भी नहीं खोल पाए थे। 24 वर्षीय यश को गुजरात ने 2022 मेगा नीलामी में 3.2 करोड़ रुपए में अनुबंधित किया था। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ उतरकर प्रभावी गेंदबाजी की। दयाल ने नीलाामी में अपना बेस प्राइस 20 लाख रखा था। उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स आगे आईं थीं। 

24 साल के यश दयाल का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ है। उन्होंने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट लेना चाहते थे। इसी के साथ दयाल ने 150 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद फेंकने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अभी मैं 140 किमी. तक पहुंच गया हूं। मैं एक दिन 150 की गति पकडऩा चाहूंगा।

View this post on Instagram

A post shared by Gujarat Titans (@gujarat_titans)

यश दयाल ने अपने पिता चंद्रपाल दयाल से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू करने वाले यश ने अब तक फस्र्ट क्लास के 14 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम पर 50 विकेट हैं। 

युवा खिलाड़ी ने सितंबर 2018 में विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। इसी वर्ष रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में डैब्यू किया। यश ने फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया। कुल 15 टी-20 मैचों में उन्होंने 22.13 की औसत से 15 विकेट हासिल किए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.21 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News