IPL 2023: CSK और MI ने नए सीजन से पहले खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी, जानिए कौन हुआ रिटेन या रिलीज
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 05:51 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है और यह ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्ची में किया जा रहा है। आईपीएल टीमों को इस ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। आईपीएल की सभी टीमों को 15 नवंबर तक खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने का समय दिया गया है। इसी बीच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है।
मुंबई इंडियंस
आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई ने नए सीजन से पहले बड़े बदलाव करने का फैसला लिया है। मुंबई टीम ने अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों मे से एक कीरोन पोलार्ड को रिलीज करने का फैसला लिया है, वो 2010 से टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा टीम ने दो और विदेशी खिलाड़ियों वेस्टइंडिज के फैबियन एलन और इंग्लैंड के टाइमल मिल्स को भी रिलीज करने का फैसला लिया है। स्वदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो टीम ने मयंक मार्कंडे और ऋतिक शौकीन का साथ छोड़ा है।
मुंबई इंडियंस रिटेन खिलाड़ी : रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर
मुंबई इंडियंस रिलीज खिलाड़ी : कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, टाइमल मिल्स, मयंक मार्कंडे, ऋतिक शौकीन
चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम ने भी कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम उम्मीद कर रही है कि वह नए सीजन में एक और खिताब अपने नाम करे। चेन्नई ने इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन, न्यूजीलैंड के एडम मिलने और मिशेल सेंटनेर को रिलिज किया है, जबकि टीम ने स्वदेशी खिलाड़ी नारायण जगदीसन को भी रिलीज करने का फैसला किया है। टीम के दो खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू रिटायर हो चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन खिलाड़ी
महेन्द्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉनवे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मोइन अली, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के रिलीज खिलाड़ी
क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, नारायण जगदीसन, मिशेल सेंटनेर