IPL 2023 : दिल्ली टीम में लाैटा विस्फोटक खिलाड़ी, अब खुल सकता है जीत का खाता

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 03:29 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : आईपीएल 2023 में अभी तक लगातार चार मैच हार चुकी दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक खिलाड़ी फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं। अब टीम को उनकी हाजिरी में जीत का खाता खोलने की उम्मीद होगी।

मार्श 1 सप्ताह के लिए वापस घर चले गए थे। उन्होंने 10 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी की थी। लेकिन अब वो फिर से टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वह प्रैक्टिस करते भी नजर आए, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

इस सीजन मिचेल मार्श ने शुरुआती 2 मैचों में कुल 4 रन बनाए। वह गुजरात के खिलाफ पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे। लेकिन अब दिल्ली को उम्मीद होगी कि ये आलराउंडर बॉलिंग में भी अपना योगदान दे। बता दें कि इस बार दिल्ली की कमान डेविड वार्नर के हाथों में हैं। रिषभ पंत कार हादसे के बाद क्रिकेट से दूर हैं। उनकी जगह वार्नर को कप्तान बनाया गया, लेकिन टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। इस वक्त प्वाइंट टेबल में यह टीम सबसे नीचे मौजूद है। दिल्ली अब अपना 5वां मैच 15 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम-
अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी , विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News