IPL 2023 : मुंबई इंडियंस के हाथ लगी ‘सबसे बड़ी जीत’, यह रिकॉर्ड भी बनाया

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 12:28 AM (IST)

खेल डैस्क : 200+ का टारगेट मिलने पर मुंबई ने 21 गेंदें रहते जीत हासिल की जोकि आईपीएल इतिहास में किसी टीम द्वारा हासिल की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले सीजन 2017 में दिल्ली ने गुजरात लायंस के खिलाफ 200+ का टारगेट 15 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया था। 2010 सीजन में पंजाब ने कोलकाता का बड़ा टारगेट 10 गेंद पहले हासिल कर लिया था। मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए डु प्लेसिस और मैक्सवेल के अर्धशतकों की बदौलत 199 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव के 83 और नेहल वडेहरा के अर्धशतक की बदौलत जीत हासिल कर ली। 

 

IPL 2023, Mumbai Indians, Mumbai vs Bangalore, MI vs RCB, Cricket, IPL, आईपीएल 2023, मुंबई इंडियंस, मुंबई बनाम बैंगलोर, एमआई बनाम आरसीबी, क्रिकेट, आईपीएल

 

मुंबई इंडियंस ने इसी के साथ किसी एक सीजन में तीन बार 200+ टारगेट हासिल कर लिया। यह बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले पंजाब और चेन्नई एक सीजन में 2-2 बार ऐसा कर चुके हैं। पंजाब ने 2014 तो चेन्नई ने 2018 सीजन के दौरान ऐसा किया था। बता दें कि इस सीजन में मुंबई इंडियंस को पांच बार 200+ टारगेट मिल चुका है, इसमें से तीन बार वह टारगेट हासिल कर चुकी है। 

 

IPL 2023, Mumbai Indians, Mumbai vs Bangalore, MI vs RCB, Cricket, IPL, आईपीएल 2023, मुंबई इंडियंस, मुंबई बनाम बैंगलोर, एमआई बनाम आरसीबी, क्रिकेट, आईपीएल

 

मुंबई इंडियंस ने आरसीबी पर जीत हासिल करते ही प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई के अब 11 मैचों में छह जीत और पांच हार के साथ 12 प्वाइंट हो गए हैं। उसने लखनऊ और राजस्थान की टीमों को पछाड़ दिया है। वहीं, हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7वें स्थान पर आ गई है। अब बेंगलुरु को प्लेऑफ में जाने के लिए आगामी तीनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।

IPL 2023, Mumbai Indians, Mumbai vs Bangalore, MI vs RCB, Cricket, IPL, आईपीएल 2023, मुंबई इंडियंस, मुंबई बनाम बैंगलोर, एमआई बनाम आरसीबी, क्रिकेट, आईपीएल

 

बहरहाल, मुंबई के आगे अब गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती है। हैदराबाद को छोड़कर मुंबई को बाकी दोनों टीमों से कड़ी टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है। मुंबई का अगला मुकाबला 12 मई को गुजरात से होना है। गुजरात इस समय प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर है। वह 11 में से आठ जीत के साथ 16 प्वाइंट बनाए हुए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News